आज नासा प्रमुख बिल नेल्सन भारत आयेंगे, अंतरिक्ष क्षेत्र मे सहयोग गहरा करने पर करेंगे चर्चा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन की भारत और यूएई की यात्रा सोमवार से शुरू होने जा रही है। वह भारत में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के प्रमुखों से मिलेंगे। इस दौरान नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का साझा मिशन निसार उपग्रह बातचीत के केंद्र में रहेगा।

दोनों देश इनोवेशन और शोध के लिए द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने पर जोर देंगे।

नासा ने बताया कि अंतरिक्ष में मानव मिशन और पृथ्वी विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों पर भी बातचीत होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से दोनों देशों के बीच उभरती और प्रमुख तकनीकों पर सहयोग की पहल के तहत यह दौरा हो रहा है।

नेल्सन बंगलूरू स्थित निसार मिशन के परीक्षण स्थल जाएंगे। यह मिशन साल 2024 में प्रक्षेपित होगा। निसार यानी नासा इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार दोनों के बीच पहला उपग्रह मिशन है, जो पृथ्वी की बदलती जलवायु, सतह, हिम से ढके क्षेत्रों, जंगलों को मापेगा, प्राकृतिक आपदाओं से लेकर बढ़ते समुद्र स्तर व घटते भूजल स्तर की जानकारियां देगा। इनके जरिये जलवायु परिवर्तन के खतरे कम करने व कृषि को नुकसान घटाने के प्रयास होंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से पांडेसरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाई रंग बिरंगी होली

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार में आज पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से होली महा पावन पर्व पर खाकी…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में ट्राफिक समस्या के समाधान हेतु सुरत शहर ट्राफिक पुलिस और सुरत महानगर पालिका की टीम उतरी मैदान में

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खासकर वराछा, कतारगाम और पांडेसरा जैसे व्यस्त इलाकों में अवैध…

    Leave a Reply