*शादीशुदा प्रेमिका के लिए दोस्त ने किया था दोस्त का कत्ल प्रेमी युगल को भेजा जेल*

*किठौर/मेरठ/न्यूज़*

*शादीशुदा प्रेमिका के लिए दोस्त ने किया था दोस्त का कत्ल प्रेमी युगल को भेजा जेल*

मेरठ जिले में लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। किठौर से लगभग 6 माह पूर्व लापता हुए युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही कर शव को ठिकाने लगाकर उसकी प्रेमिका से शादी रचाई थी। लेकिन मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया। जब आरोपी की प्रेमिका ने पूरी घटना का राजफाश कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोस्त और उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी फरार बताया गया है।आपको बता दें कि किठौर के मवाना रोड निवासी नसीम 22 वर्ष पुत्र इजाहरुल हक बीती 16 मार्च को लापता हो गया था। इस मामले में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसके दोस्त और प्रेमिका पर शक जताया था। लेकिन पुलिस की जांच में नतीजा सिफर निकला। उधर परिजन भी दर-दर की ठोकर खाने के बाद बेटे के मिलने की आस छोड़ दी। लेकिन उधर मामले में जब नया मोड़ आ गया जब दो दिन पूर्व गढ़मुक्तेश्वर निवासी महिला नसीम के घर पहुंची।और परिजनों को बताया कि नसीम की हत्या की बात कही।महिला ने विस्तारपूर्वक बताया कि नसीम की हत्या उसके किठौर निवासी दोस्त दानिश ने करके उसके शव को ठिकाने लगा दिया था। इसके बाद परिजन किठौर थाने पहुंचे और तहरीर देते हुए दानिश नामक युवक पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने दानिश और उसकी प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दानिश पुत्र जहीर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर नसीम की 16 मार्च को हत्या करके शव को अमरोहा जिले के धनोरा मंडी थाना क्षेत्र में नहर में फेंक दिया था।किठौर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि नसीम की हत्या करने के लिए हिना ने दानिश को मजबूर किया था। जिसके बाद दानिश ने अपने किठौर निवासी दोस्त मुजीब के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दानिश और हिना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तथा अन्य आरोपी मुजीब को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply