आगरा कॉलेज आगरा ने युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए कराई सेमिनार

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल, आगरा कॉलेज, आगरा एवं फ्रैंकफिन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एयर होस्टेस ट्रेनिंग, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में छात्र-छात्राओं हेतु कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 5 दिसंबर 2023 को किया गया। मुख्य वक्ता दीपक राघव ने बताया कि छात्र-छात्राओं को निश्चित करना होगा कि उनका लक्ष्य क्या है और किस समय तक उस लक्ष्य की प्राप्ति करनी है? अवसर मिलने पर जो व्यक्ति तैयार है वही उस अवसर का लाभ उठा पाता है। अभी प्रयास करिए और बाद में उन प्रयासों के सफल परिणाम का लाभ जीवन भर लीजिए। हमारा लक्ष्य बड़ा होगा तो उसे पाने के लिए मूल्य भी अधिक देना होगा। जब हम उसे मूल्य को देने के लिए तैयार होंगे तब सफलता निश्चित है।फ्रैंकफिन इंस्टिट्यूट एविएशन, हॉस्पिटैलिटी एंड ट्रैवेल-टूरिज़्म जैसे उद्योगों में कैरियर बनाने के लिए एक बेहतर विकल्प है।यह इंस्टिट्यूट कैरियर विकल्प के रूप में इन चारों क्षेत्रों के लिए ट्रेनिंग उपलब्ध कराता है। इंस्टिट्यूट अपनी इंडस्ट्री में बेहतर प्लेसमेंट तथा सैलरी पैकेज प्रदान कराता है। दुनिया भर में घूमने का अवसर, एक श्रेष्ठ जीवन शैली तथा इंश्योरेंस जैसे अनेक लाभ इसके साथ जुड़े होते हैं ।

डॉ. सुनीता गुप्ता (अर्थशास्त्र), डॉ. सुनीता गुप्ता (भौतिकी), डॉ. रचना सिंह मंचासीन रहे ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ यशस्विता चौहान एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शांदा जाफरी ने किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अंशु चौहान, डॉ. रीता निगम, डॉ. सुनीता द्विवेदी, डॉ. अल्पना ओझा, डॉ. दीपाली सिंह, डॉ. डी पी सिंह, डॉ. गौरव प्रकाश, डॉ. जावेद, डॉ. अनिल कुमार, डॉ दीप्ति आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फ्रैंकफिन टीम के प्रतिनिधियों-कृति व अन्य, वॉलंटियर्स- उत्कर्ष व इति तथा उपस्थित छात्र- छात्राओं का सहयोग रहा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply