आगरा जामा मस्जिद! विवाद श्री कृष्ण के विग्रह हैं या नहीं, अगली 4 को होगी सुनवाई

उत्तरप्रदेश के आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह दबे होने के मामले में अब चार जनवरी को सुनवाई होगी. कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के संरक्षण में गठित श्रीकृष्ण जन्मभूमि संरक्षित सेवा ट्रस्ट द्वारा दायर याचिका पर आगरा के न्यायालय सिविल जज (प्रवर खंड) में सुनवाई चल रही है.
न्यायालय सिविल जज (प्रवर खण्ड) आगरा में इस मामले की वीं सुनवाई थी. ट्रस्ट के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कई माह बीत जाने के बाद भी विपक्षीगणों द्वारा न्यायालय में मामले को टालने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसको लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि संरक्षित सेवा ट्रस्ट द्वारा हाईकोर्ट में अपील की गई. इस मामले में 21 नवंबर 2023 को उच्च न्यायालय ने लोअर कोर्ट को छह माह में निपटारा करने का निर्देश जारी किया है.

एक अन्य वाद में 19 को होगी सुनवाई
वही देवकीनंदन के निर्देश पर प्रस्तुत मुकदमें में लघुवाद न्यायाधीश द्वारा अग्रिम सुनवाई हेतु पत्रावली पर 19 की तारीख नियत की गई है. उक्त मामले में प्रतिवादी इंतजामिया कमेटी द्वारा संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था. जिसकी सुनवाई हेतु अदालत ने ये तारीख नियत की है. देवकीनंदन ठाकुर की तरफ से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जामा मस्जिद की ओर से पक्षकार द्वारा कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है कि उसके द्वारा पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र में कुछ त्रुटियां हो गई हैं. उनमें संशोधन करने के आदेश पारित किए जाएं. कोर्ट ने 19 की तिथि नियत कर दी.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply