चेकिंग के दौरान शराब तस्कर गिरफ्तार

हापुड़ देहात पुलिस व एसओजी की टीम में चेकिंग के दौरान ततारपुर अंडरपास से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 12 पेटी शराब, 1 किलो यूरिया व एक कार बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि जनपद में एसपी दीपक भूकर के आदेश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हापुड़ देहात पुलिस उप निरीक्षक दलसिंह, उप निरीक्षक प्रशांत सर्विसलांस, एसओजी उप निरीक्षक धर्मेंद्र ततारपुर अंडरपास पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कार यूपी 14 DX 1471 को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं रुकी जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा कर उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब कार की चेकिंग की तो उसमें 12 पेटी अवैध देसी शराब, 1 किलो यूरिया बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अजय पुत्र विक्रम निवासी कल्याणपुर थाना बाबूगढ़ हापुड़, राजीव पुत्र भूपेंद्र निवासी बिहार, जफर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी राजपुर थाना सिंभावली जिला हापुड़ के रूप में हुई है। अजय पहले भी कई बार शराब तस्करी में पकड़ा जा चुका है। वर्तमान में वह अग्रिम जमानत लेकर फरार चल रहा था। पकड़े गए तीनों युवकों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Journalist Kapil moral

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply