नाइट बाजार को लेकर संजय प्लेस में भारी रोष

*नाइट बाजार को लेकर संजय प्लेस में भारी रोष*

संजय प्लेस में प्रस्तावित नाइट बाजार के विरोध में आज सायं 7:00 बजे संजय प्लेस के दुकानदार व ऑफिस वाले शहीद स्मारक पर एकजुट हुए और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि किसी भी स्थिति में अपने प्रतिष्ठानों के सामने व पार्किंग में नाइट बाजार नहीं बनने दिया जाएगा. यदि प्रशासन द्वारा जबरन यह कार्य किया जाता है तो संपूर्ण संजय प्लेस आगे की जवाबी कार्रवाई के लिए विवश होगा,
इस बैठक में बाद में नगर निगम से अपर आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव व ex eng श्री आरके सिंह भी उपस्थित हुए. अधिकारियों के साथ मीटिंग में भवन स्वामियों ने अपना रोष व्यक्त करते हुए साफ-साफ कह दिया कि यहां पर मेरी दुकान के सामने आप कैसे किसी दूसरे ठेल वाले को बैठा सकते हैं. तत्पश्चात अधिकारीगण आश्वासन देकर गए कि अग्रिम कार्रवाई से पूर्व बैठक होगी उसके बाद ही कुछ होगा.
मीटिंग में उपस्थित मार्केट से संजय गोयल, राजन प्रकाश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, राम सागर, मुकेश, अशोक गोयल, राजू अग्रवाल, अमित भाटिया, अभिषेक बंसल, सतीश चंद्र बंसल, अमित खत्री, चेतन शर्मा, सौरभ शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता, ca विजय गोयल, विनय मित्तल, अशोक जैन इत्यादि उपस्थित रहे.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply