दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर आपत्तिजनक आशिकी

दिल्लीवासियों की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली मेट्रो के आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लड़ाई-झगड़ों के, कभी फनी वीडियो तो कभी दिल्ली मेट्रो में गुनगुनाते गानों के वीडियो सामने आते रहे हैं।

दिल्लीवासियों की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली मेट्रो के आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लड़ाई-झगड़ों के, कभी फनी वीडियो तो कभी दिल्ली मेट्रो में गुनगुनाते गानों के वीडियो सामने आते रहे हैं।

लेकिन अब दिल्ली मेट्रो स्टेशन का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जो शर्मसार कर देने वाला है। वीडियो रेड लाइन का बताया जा रहा है। दरअसल, दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक कपल का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह आपत्तिजनक हरकतें नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक कपल मेट्रो स्टेशन पर बैठा हुआ है। एक शख्स महिला को गले लगाने की कोशिश कर रहा है और महिला खुद को असहज महसूस कर रही है। वीडियो में दिख रहा शख्स फिर भी महिला को पकड़ने की कोशिश करता है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो अभिनव सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन समय-समय पर चेतावनी जारी करता रहता है।

इससे पहले 24 फरवरी को भी दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दो महिलाएं सीट को लेकर झगड़ती नजर आईं। एक महिला जो सीट पर बैठी है उसकी दरवाजे के पास खड़ी महिला से बहस बाजी हो जाती है, इसी दौरान सीट पर बैठी महिला दूसरी महिला को धक्का देकर उसके कंधे पर मार देती है। इस पर वो कहती है कि तू मुझे जानती नहीं है अब तू सीधा जेल जाएगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा, राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कोसीकला। नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड…

    Leave a Reply