अखिलेश यादव की नाक टेढ़ी, जानिए वजह

लखनऊ: यूपी के पूर्व सीएम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव देश-दुनिया में जाने जाते हैं. अक्सर वह अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं. लेकिन खासतौर पर अखिलेश की टेढ़ी नाक भी आए दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है.

कई लोगों के मन में अक्सर अखिलेश को लेकर एक सवाल रहता है कि आखिर उनकी नाक टेढ़ी क्यों है.

 

आज हम आपको विस्तार से बताएंगे अखिलेश यादव की टेढ़ी नाक के पीछे का मजेदार किस्सा. अगर आपने कभी गौर किया होगा तो अखिलेश यादव के स्वर्गवासीय पिता पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की नाक भी टेढ़ी है. साथ ही अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव की नाक भी टेढ़ी है. इसका मतलब यह कह सकते हैं कि अखिलेश की टेढ़ी नाक होने के पीछे वंशानुगत कारण हैं.

 

फुटबाल खेलते वक़्त लग गई थी चोट

बता दें, अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में अपनी नाक टेढ़ी होने की वजह कुछ और बताई थी. दरअसल, अखिलेश ने उस इंटरव्यू में कहा था कि उनके नाक टेढ़ी होने की वजह फुटबाल है. उन्होंने कहा था कि खेलते वक़्त उनके नाक में फुटबाल लग गई थी. इस हादसे के बाद से ही उनकी नाक टेढ़ी हो गई थी.

नाक दिखाने गए थे डॉक्टर कक्कड़ के पास

उन्होंने आगे बताया था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मेरी नाक ठीक कराने के लिये मुझे डॉक्टर कक्कड़ के पास लेकर गये थे.’ जब कक्कड़ साहब ने मेरी नाक देखी तो उन्होंने मुझसे एक प्रश्न किया कि क्या तुम्हारी शादी हो गयी है? तो मैंने कहा कि हां हो गयी है. इस पर उन्होंने कहा कि अब नाक ठीक कराने की कोई जरूरत नहीं है. जिसके बाद मैंने नाक ठीक नहीं कराई.

 

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा, राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कोसीकला। नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड…

    Leave a Reply