40वीं बार दूल्हा बने, फेरे की रस्में हुईं फिर भी न मिली दुल्हन, अनोखी शादी

40वीं बार दूल्हा बने, फेरे की रस्में हुईं फिर भी न मिली दुल्हन, अनोखी शादी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में शादी की एक अनोखी रस्में अदा की जाती है। सोमवार को 40वीं बार दूल्हा बारात लेकर निकला। गाजे- बाजे के साथ दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। फिर भी दुल्हन नहीं मिली।

यूपी के लखीमपुर खीरी में यह कहानी दिलचस्प है। ईसानगर के नरगड़ा गांव में होली के दिन अनोखी रस्म निभाई गई। सोमवार को 40वीं बार दूल्हा बारात लेकर निकला। गाजे-बाजे के साथ दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। फेरे की रस्में हुईं और विदाई भी। पर हर साल की तरह 40वीं बार बारात बिना दुल्हन के बैरंग वापस हुई।

होली का दिन रंगों से सराबोर बारातियों का जत्था ट्रैक्कर पर सवार दूल्हे के साथ गांव के बीच निकला। बारात में करीब करीब पूरा गांव शामिल है। बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ। परम्परानुसार बारातियो को जलपान कराकर जनवासे में ठहरा दिया गया। बारात में शामिल लोगों के पांव भी पखारे गए। उधर वधु पक्ष की महिलाओं ने घर में मंगलगीत गाये। द्वारपूजन के बाद विवाह की रस्में निभाई गईं। बारात और दूल्हे के साथ वे सारी रस्में निभाई हुईं। लेकिन दूल्हे को नहीं मिलती तो बस दुल्हन। बात हो रही है कि ईसानगर के मजरा नरगड़ा में निकाली जाने वाली बारात की। इस बारात की खासियत यह है कि इसमें एक ही परिवार के सदस्य सैकड़ों वर्षों से दूल्हा बनते आए हैं। होली के दिन पूरा गांव दूल्हे के साथ नाचते गाते रंग से सराबोर होकर दूल्हे के साथ बरात लेकर पहुंचते हैं। रस्में शादी बरात वाली ही होती है।

पुरानी परम्परा के अनुसार आज भी हम लोग भी इस प्रथा

 

को निभा रहे है। यह भी परम्परा है कि बारात को बिना दुल्हन

 

के विदा किया जाता है। इस परंपरा में गांव के विश्वम्भर दयाल मिश्रा 40वीं बार दूल्हा बने। विश्वम्भर की ससुराल गांव में ही है। होली के पहले उनकी पत्नी मोहिनी को कुछ दिन पहले

मायके बुला लिया जाता है। शादी के स्वांग के बाद जब

बारात विदा होकर आ जाती है। तब उसके कुछ दिन बाद

मोहिनी को ससुराल भेज दिया जाता है। यह अनोखी शादी

देखने और बारात में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते

हैं। सैकड़ों सालों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोक

संस्कृतियों की यादें समेटे हुए है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply