थाना प्रभारी बरहन राजीव कुमार सिंह ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ किया फ्लैग मार्च

 

आगरा के बरहन क्षेत्र में लोकसभा चुनावों को देखते हुए बरहन पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बरहन क्षेत्र में पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बल ने मिलकर संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो आपकी खैर नहीं है साथ ही आमजनों को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें।
शनिवार को बरहन थानाध्यक्ष राजीव कुमार राघव के नेतृत्व में सीआरपीएफ कंपनी कमांडर सुभाष चन्द्र व सब इंस्पेक्टर किशनपाल यादव सहित एक कंपनी सीआरपीएफ के जवानों ने बरहन क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च बरहन कस्वा से शुरू हुआ जो आंवलखेड़ा, खांडा, जमालनगर भैंस, आहारन तक निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष, राजीव राघव, चौकी प्रभारी आंवलखेड़ा मानवेन्द्र परमार, चौकी इंचार्ज अहारन अजय सिंह, सीआरपीएफ कंपनी कमांडर सुभाष चंद, सब इंस्पेक्टर किशनपाल यादव, बरहन एसएसआई मोहम्म खालिद, एसआई श्रीकांत, एसआई सुनील कुमार , एसआई हीरेन्द्र सिंह सहित पुलिस कर्मी व अर्द्धसैनिक बल के जवान उपस्थित रहे

 

रिपोर्ट विष्णु बघेल

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply