भगवान महर्षि परशुराम जी का जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया समारोह का आयोजन

भगवान महर्षि परशुराम जी का जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया समारोह का आयोजन।
__________________________
सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति आगरा के तत्वाधान में भगवान महर्षि परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया समारोह का आयोजन 10 may2024 दिन शुक्रवार , राधा कृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी आगरा में बड़े ही भाव पूर्वक निर्वहन किया गया।
भगवान महर्षि परशुराम जी के जन्म उत्सव पर संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भगवान विष्णु के छठे अवतार जमदग्नि पुत्र विश्व बंधु महाबाहु, पृथ्वी को 21 बार अत्याचारियों से मुक्त करने वाले भगवान परशुराम जी केअवतरण”दिवस (अक्षय तृतीया) के पावन पर्व पर यज्ञ का आयोजन किया गया, भगवान की आरती और मंगल गीतों के साथ बड़े ही भावपूर्ण तरीके से भगवान को स्मरण किया ।
विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी को इस पावन पर्व की बधाई व मंगल कामनाएं की गई। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं बहुत ही स्वादिष्ट सत्तू का लगाया हुआ भोग वितरण करके किया गया।
समिति के सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम शोभा यात्रा 19 may2024 दिन रविवार प्रातः 7:00 बजे का निमंत्रण सभी लोगों को दिया और सभी से अपील की कि इस शोभा यात्रा में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर भगवान परशुराम जी के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित करें ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सतीश शर्मा जी, अति वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा जी, जेपी लवानिया जी, एमएम शर्मा जी, प्रेम शंकर शर्मा जी, विनोद शर्मा जी, शिवदत्त शर्मा, शैलेश बाबू शर्मा जी, राजेंद्र पाराशर, आशुतोष शर्मा , बृजेश गौतम जी , लक्ष्मी लवानिया एडवोकेट जी,आदि लोग परिवारके साथ उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी के पावन पर्व पर सूरत शहर…

    Leave a Reply