बहराइच * मेडिकल कालेज में भारत विकास परिषद द्वारा सभी मरीजों को किया गया फल वितरण * मनोज त्रिपाठी.

भारत विकास परिषद के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा बहराइच के द्वारा आज मेडिकल कालेज में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा बहराइच के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने किया।
आज से 61 वर्ष पूर्व भारत विकास परिषद की स्थापना संपर्क सेवा संस्कार सहयोग व समर्पण के भाव से किया गया और इसी सेवा भाव का अनुपालन करते हुए 62वे स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा बहराइच द्वारा मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड ,इमरजेंसी वार्ड और चिल्ड्रन वार्ड में बड़ी मात्रा में फल और बिस्कुट का वितरण मरीज और उनके तीमारदार को किया गया
शाखा अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद शाखा बहराइच पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से बहराइच में सेवा और संस्कार के कार्यों को अपनी पूर्ण श्रद्धा के साथ करती आ रही है, हमारा उद्देश्य है की शाखा बहराइच के सेवा कार्यों को तेजी से आगे बढ़ते हुए शाखा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाए, इसी क्रम में पिछले हफ्ते परिषद को सूचना मिली कि एक मरीज को तीन यूनिट रक्त की आवश्यकता है उसी वक्त उस मरीज को रक्त इंतजाम परिषद के सदस्यों ने स्वयं का रक्तदान करके किया गया और आज स्थापना दिवस के अवसर पर मरीज और उनके तीमारदार को फल और बिस्कुट का वितरण बड़ी मात्रा में किया ।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष अशोक गुप्ता शाखा उपाध्यक्ष प्रदीप डोलिया मीडिया प्रभारी मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता, बैजनाथ रस्तोगी,अभिषेक कुमार गुप्ता सत्य प्रकाश जायसवाल ,सुहेलदेव शाखा के अध्यक्ष ज्योति जयसवाल रत्नाकर सिंह अर्चना सिंह रंजना सिंह ममता स्वरूप प्रतिमा सिंह सुनीता गुप्ता रागिनी शुक्ला अमृता जायसवाल गीत किशोर बद्री जालान के साथ सुहेल देव शाखा के सदस्य ,बड़ी संख्या में शाखा की महिला सदस्यों ने फल वितरण में प्रतिभाग किया गया। मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत विजन को लेकर सी ए आई टी की बड़ी पहल दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजपूतों के साथ विशेष बैठक सम्पन्न

    // भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को लेकर C A I T की बड़ी पहल; दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के साथ विशेष बैठक*सम्पन्न…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवम् पुर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला ने गुजरात एंटी करप्शन ब्यूरो पर लगाए गंभीर आरोप

    गुजरात प्रदेश के सूरत महानगरपालिका के सेंट्रल जोन (लिंबायत) में भाजपा के सीधे आशीर्वाद से बेखौफ भ्रष्टाचार करने वाले कार्यपालक इंजीनियर विपुल गणेशवाला को हाल ही में एसीबी ट्रैप में…

    Leave a Reply