*आशुतोष शर्मा और अंकित भढ़ाना ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 1500 ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण*

*आशुतोष शर्मा और अंकित भढ़ाना ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 1500 ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण*

पंचायती राज विभाग में राष्ट्रीय प्रशिक्षक आशुतोष शर्मा और अंकित भढ़ाना पिछले 1 महीने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में जाकर नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे हैं।
हापुड़, गाजियाबाद ,गौतम बुध नगर, मेरठ, बागपत आदि जिलों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को पंचायती राज से संबंधित विभिन्न विषयों को विस्तार से सिखाया गया है और एक दिवसीय प्रशिक्षण सभी प्रधानों को उपलब्ध कराया गया है।
अंकित भढ़ाना ने बताया ग्राम पंचायत विकास योजना, मॉडल ग्राम पंचायत, राज्य एवं केंद्रीय वित्त आयोग, पंचायतों को मिलने वाले पुरस्कार, जैसे सभी विषयों को सभी ग्राम प्रधानों को बताया गया है और उनसे संबंधित सभी जानकारियां प्रधानों को उपलब्ध कराई गई है।
आशुतोष शर्मा ने बताया हमारा प्रयास है कि जो नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान चुनकर आए हैं उनको पंचायती राज की समझ हो और वह अपने कार्य बेहतर कर सके और ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर करने की दिशा में आगे बढ़ सके।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देने से हमारे यहां के ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर होगा और ग्रामीणों के लिए आने वाली योजनाओं का लाभ सभी को मिल सकेगा।।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply