ब्राह्मण सम्मेलन में जमकर गरजे मुख्य अतिथि अजय राय

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। ग्वालियर रोड स्टेट त्यागी भवन में हुए ब्राह्मण सम्मेलन में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

आज त्यागी ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आगमन हुआ आगरा आने पर कांग्रेस एवं त्यागी ब्राह्मण महासभा के द्वारा उनका फूलमाला और गुलदस्तों के साथ जोरदार स्वागत, सम्मान किया गया और अजय राय के द्वारा जय प्रकाश त्यागी को त्यागी ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया ।


अपने संबोधन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा के ब्राह्मण समाज का सम्मान केवल कांग्रेस में ही है, कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज के दिये हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज से एक जुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने शदियों से देश और समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है, समाज को शिक्षा दी है, समाज को समय-समय पर बचाने के लिए अपने बलिदान किए हैं, और अब ऐसा समय आ गया है कि कुछ लोग ब्राह्मण समाज से बिना वजह द्वेष करने लगे हैं। हमें इस भ्रांति को दूर करना होगा चूंकि ब्राह्मण समाज ने युगों से आज तक देश और समाज तथा धर्म की रक्षा तथा मर्यादाओं के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है, आज पुनः जरूरत इस बात की है कि ब्राह्मण समाज अपने निजी हितों से ऊपर उठकर देश और समाज मर्यादाओं धर्म और सद्भावना के लिए अपने दायित्व को निभाने के लिए आगे आना होगा और फिर कांग्रेस का साथ देकर अपना और देश का भला करना होगा, क्योंकि यह बीजेपी सरकार देश को बांटने में लगी हुई है ।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस जनों से भी अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस अब सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान तोड़ने के कुछ चक्र के विरुद्ध संघर्ष के लिए तैयार रहे। और हर तरह का संघर्ष करने के लिए तैयार रहें।

जिला अध्यक्षअरुण शर्मा, शहर कांग्रेस अमित सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार, वरिष्ठ नेता अनिल विधौलिया, मनोज बोहरा, कमलेश मिश्र, सत्येंद्र दुबे, सुभाष उपाध्याय, नवीन गर्ग, सचिन यादव, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा, शहर प्रवक्ता अनुज शिवहरे, सचिन ऋषि, कुलदीप भारद्वाज, अभय सिंह, बसीर उलहक , डा. बीर मुहम्मद सहित सैकड़ों कांग्रेस जनों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply