21 दिसम्बर को लगेगा भव्य महिला रोजगार मेला, जुटेंगी जिले भर की महिलाएं

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। समाज की आर्थिक समृद्धि के लिए महिला और पुरुष के बीच समानता और सहयोग को बढ़ावा देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब दोनों कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते हैं, तो न केवल हर घर खुशहाल होता है, बल्कि समाज भी आर्थिक रूप से सशक्तबनता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन और स्टोनमैन हेल्प फाउंडेशन द्वारा 21 दिसम्बर को महिला रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

सोमवार को वाईपास रोड स्थित होटल लेमन ट्री में हुई प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन एवं हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एचईए) के अध्यक्ष रजत अस्थाना ने बताया कि मेले का उद्देश्य आगरा की औद्योगिक इकाइयों में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह पहल महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक कदम है।

एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने इस आयोजन को समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी प्रयास बताया उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, अगर महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जाए, तो भारत की जीडीपी वृद्धि में 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक का इजाफा संभव है। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि रोजगार मेले में स्थानीय महिलाओं को उद्योगों और फैक्ट्रियों में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न कंपनियों और संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग

    गुजरात प्रदेश मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान महीने में सूरत शहर के राजमार्ग पर लारी गल्ले लगाने की अनुमति के लिए सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला की मांग

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में इस समय मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान महीना होने पर सूरत शहर के राजमार्गों पर रात के समय फुटपाथ…

    Leave a Reply