विधानसभा घेराव : 18 दिसम्बर के लिए आगरा के कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। कांग्रेस कमेटी भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में 18 दिसम्बर को विधानभवन का घेराव करेगी। सोमवार को राजा मंडी स्थित शहर कार्यालय में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आगरा प्रभारी राजकुमार रावत ने कहा कि कांग्रेस जनता के हर दुख दर्द में जनता के साथ खड़ी है। और कहा कि नौजवानों की बेरोजगारी की समस्या, सरकारी संपत्तियों का निजीकरण, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों की समस्या आदि समस्याओं को लेकर कांग्रेस 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव कर बीजेपी को यह एहसास करायेगी कि हम वही कांग्रेसी हैं जिन्होंने अंग्रेज़ी सरकार से लोहा लेते हुए देश को आजाद कराया था उसी प्रकार से आज हम जनता को बीजेपी सरकार से आज़ाद कराएंगे ।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों भीषण महंगाई बेरोजगारी आए दिन हो रही हत्याएं लूट बलात्कार की घटनाओं आदि से जनता को बीजेपी सरकार से निजात दिलाने के लिए हम विधानसभा का घेराव करेंगे और साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रावत जी को आश्वासन दिया कि आगरा से भारी तादाद में कांग्रेसजन बसों, ट्रेन, व निजी वाहनों द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।


शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह ने भी बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसियों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस जन अपने सभी साथियों सहित भारी संख्या में भाग लेकर विधानसभा के घेराव में सहयोग करें ।
बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता विष्णु दत्त शर्मा, अनिल बिधौलिया, मधुरिमा शर्मा, रितु शर्मा, रत्ना शर्मा, रेखा रानी, कमलेश मिश्र, पीसी, नरवार, हरीश शर्मा, राजीव गुप्ता, सचिन यादव, सचिन ऋषि, पवन शर्मा, लब्बू पंडित, ताहिर हुसैन, रवि जैन, प्रकाश दुबे, बाबू सिंह राजावत, अजहर वारसी, सोनू कनौजिया, अश्वनी कुमार, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे। संचालन याकूब शेख ने किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग

    गुजरात प्रदेश मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान महीने में सूरत शहर के राजमार्ग पर लारी गल्ले लगाने की अनुमति के लिए सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला की मांग

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में इस समय मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान महीना होने पर सूरत शहर के राजमार्गों पर रात के समय फुटपाथ…

    Leave a Reply