केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया उद्घाटन

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। आज केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने आगरा हवाई अड्डे पर वेटिंग लाउंज का उद्घाटन रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके उपरांत उनकी अध्यक्षता में आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति (AAC) की बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में मा. मंत्री बेबी रानी मौर्या, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, समिति के सदस्य, वायु सेना, सीआईएसएफ, और इंडिगो एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वेटिंग लाउंज वातानुकूलित और यात्रियों की सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त है। यात्री सामान की स्क्रीनिंग के बाद AC बस के माध्यम से टर्मिनल तक पहुंच सकेंगे।

बैठक में अन्य शहरों जैसे गुवाहाटी, शिलांग, कोलकाता, पुणे, और सूरत के लिए उड़ानें शुरू करने का सुझाव दिया गया। मंत्री महोदय ने वेटिंग लाउंज से बोर्डिंग पास जारी करने और PRM यात्रियों के लिए लो फ्लोर बस सेवा शुरू करने पर भी चर्चा की।

न्यू सिविल एन्क्लेव, धनौली की प्रगति पर पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। मंत्री महोदय ने प्रोजेक्ट को जुलाई 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया और निर्माण में बाधाओं को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को धनौली नाले का निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि बरसाती पानी की समस्या से बचा जा सके।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply