किसान नेता राकेश टिकैत जी पहुंचे आगरा .. किसान सरदारी ने किया भव्य स्वागत

किसान आंदोलन एवं किसान सरदारी के प्रमुख नेता आदरणीय राकेश टिकैत जी आज आगरा पहुंचे जहां पर उन्होंने आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीक पर पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार मानसिक तथा शारीरिक यातनाएं के चलते अरुण बाल्मिक की मृत्यु हो गई थी आज राकेश टिकैत जी शोक संवेदना प्रकट करने के लिए तथा परिवार का दुख बांटने के लिए पीड़ित परिवार से मिले | पीड़ित परिवार से मिलने के पश्चात टिकैत जी ने शासन प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को 40 लाख रुपए तथा अच्छी सरकारी नौकरी प्रदान की जाए |
ऐसा ना होने की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा |
पीड़ित परिवार से मिलने के पश्चात राकेश टिकैत जी का भव्य स्वागत सम्मान खंदौली टोल कट पर किया गया जहां पर एक नुक्कड़ सभा भी आयोजित की गई जिसमें टिकैत जी ने अपने विचार रखे तथा आगे की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के मंत्र हम सब को प्रदान किए | राकेश टिकैत जी ने स्पष्ट किया कि किसान संयुक्त मोर्चा द्वारा जो भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं काले कानून के खिलाफ उन कार्यक्रमों में यदि शासन प्रशासन किसी भी प्रकार से किसानों को दबाने का या डराने का प्रयास करेगा तथा फर्जी मुकदमे लगाने की कोशिश करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और थाना घेराव तथा कलेक्टर घेराव किया जाएगा |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बुद्धा सिंह प्रधान जी, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार, जिला अध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया, जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेम अतुल, सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह (नादऊ), प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बीके चौधरी प्रदेश, कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह परमार, मंडल महासचिव भानु प्रताप सिंह, जीतू चौधरी, किसान नेता चौधरी अजीत सिंह, किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह, किसान नेता अमित सिंह आदि समस्त सम्मानित किसान सरदारी उपस्थित रही |

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के उदीयमान कवि कुमार ललित को गोवा के शासकीय महाविद्यालय में विशिष्ट वक्ता के रूप में मिला सम्मान

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। भारत के समुद्र तट पर बसे खूबसूरत गोवा के साँखली स्थित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य शासकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक हिंदी विभाग तथा हिंदी अनुसंधान…

    केंद सरकार का २०२५ /२६ और २०२६/२७ का बजट गरीब /किसान/ नव युवकों और पिछड़े वर्गों को विकास का स्वपन दिखाती केंद्र की सरकार

    ०२/०२/२०२६  गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा मंत्री (श्री दर्शन भाई ए नायक ) की नजर में आम बजट पर प्रतिक्रिया देश के…

    Leave a Reply