ताज से खूबसूरत बनेगा शिवाजी महाराज का स्मारक, महाराष्ट्र सरकार की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि कि महाराष्ट्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति लेकर कोठी मीना बाजार का अधिग्रहण करेगी और ऐसा स्मारक बनाएगी जिसे देखने के लिए ताजमहल से ज्यादा लोग आएंगे। इस मामले में वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आगरा किला से घोषणा की गई कि कोठी मीना बाजार की हवेली में महाराष्ट्र सरकार स्मारक बनाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसके लिए जगह का अधिग्रहण किया जाएगा |

छत्रपति शिवाजी महाराज आगरा में जिस हवेली में नजरबंद रखे गए, महाराष्ट्र सरकार उस कोठी मीना बाजार हवेली को अधिगृहीत करके वहां भव्य स्मारक बनाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगरा किला के जहांगीरी महल में छत्रपति शिवाजी की 395वीं जयंती समारोह में यह घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा कि वह दोनों मिलकर सरकार से मांग करेंगे कि आगरा और मुंबई के बीच नेशनल हाईवे नंबर तीन का नाम छत्रपति शिवाजी मार्ग रखा जाए। इसी हाईवे से होकर छत्रपति शिवाजी आगरा पहुंचे थे। बघेल ने कहा कि औरंगजेब उनका पुरखा नहीं है। आगरा वालों के पुरखे शिवाजी हैं। कैद से निकालने में आगरा के लोगों का सहयोग मिला था।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply