विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज, बलरामपुर में जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के मध्य इंडोर गेम का अभ्यास कराया

 

दिनांक 5 मार्च, 2025 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज, बलरामपुर में जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के मध्य इंडोर गेम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 एम0पी0 तिवारी के नेतृत्व में उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय की संरक्षता में विद्यालय के खेल अध्यापक अमित राणा ने छात्र-छात्राओं को शतरंज व लूडो को खेलने की विधि को बताया, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

 

इस इंडोर गेम के अभ्यास के दौरान खेल अध्यापक अमित राणा नें जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को शतरंज व लूडो इत्यादि इंडोर गेम खेलने से संज्ञानात्मक कौशल, एकाग्रता तेजी से बढ़ता है। इस प्रकार के खेल को खेलने से हमें चोट लगने का जोखिम कम होता है व पारवारिक सदस्यों के बीच सामाजिक सम्पर्क भी बढ़ता है। इस खेल को खेलने के लिए हमें अपने घर या स्थानीय इंडोर जगह का चुनाव कर सकते है। शतरंज एक ऐसा खेल है जिसमें भरपूर बुद्धि का उपयोग होता है और हम जितना ज्यादा अपने मस्तिष्क का उपयोग करेंगे उतना ही अधिक हमारे मास्तिष्क का विकास होता है। इस खेल का मुख्य लक्ष्य शह और मात देना होता है। साथ ही लूडो बोर्ड पर खेला जाने वाला एक रणनीति खेल है जिसे दो, तीन या चार लोग खेलते है। हर प्लेयर को अपने रंग की गोटी को सभी खानों से निकालते हुए होम तक पहुंचाना होता है। 6 या 1 नंबर आने पर ही गोटी खुलती है और अगर कोई बराबर आ गया तो वह कट जाती है। लूडो नियम खेल को और भी चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प बनाता है।

 

इंडोर गेम के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में जूनियर वर्ग से रत्नप्रिया, आकर्ष, मानवी, लवन्या, अर्जुन, श्लोक, धैर्य प्रताप, अनुष्का, कार्तिकेय, जरताब आदि तथा सीनियर वर्ग से आराध्या, ईशान आदि नें उत्साहपूर्वक बढ-चढ कर प्रतिभाग किया।

इंडोर गेम के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने सभी छात्र-छात्राओं के कौशल को देखकर उत्साहवर्धन व प्रशंसा करते हुए बताया कि खेल मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए जरूरी है। खेल खेलने से शरीर में फुर्ती बनी रहती है साथ ही खेल से हम स्वस्थ रहते है। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय, अध्यापक/अध्यापिका हर्षित यादव, किरन मिश्रा, वैष्णवी श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, पूनम चैहान, नेहा श्रीवास्तव, उमा तिवारी, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    किसान की बेटी संघर्ष से सफलता तक

    फतेहपुर सीकरी के ग्राम  की खुशबू ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो संसाधन कभी आड़े नहीं आते। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की कुछ मुख्य बातें: शानदार…

    Leave a Reply