दैनिक जागरण के पत्रकार पत्रकार की गोली मार कर निर्मम हत्या के विरोध में जनपद बलरामपुर के वरिष्ठ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को

जनपद सीतापुर में पत्रकार साथी राघवेंद्र वाजपेई की निर्मम हत्या के विरोध में जनपद बलरामपुर के वरिष्ठ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा । दैनिक जागरण कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की जघन्य हत्या के विरोध में बलरामपुर के पत्रकारों में भी रोष व्याप्त है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि इस घटना में शामिल दोषियों पर कठोरता कार्यवाही की जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है।

यूपी के सीतापुर में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की दोपहर उन्हें गोलियों से भून डाला गया। लहूलुहान हालत में पत्रकार सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन में घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।

मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक महोली तहसील से पत्रकारिता करते थे। घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार महोली के विकास नगर निवासी राघवेंद्र बाजपेई 35 पुत्र महेंद्र नाथ बाजपेई को दोपहर लगभग 2.30 बजे हेमपुर ओवरब्रिज से सीतापुर की ओर आ रहे थे, तभी ओवरब्रिज से उतरते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।

रिपोर्ट विजय कुमार मिश्रा, TN NEWS 24 बलरामपुर 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

admin

एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

Related Posts

सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

Leave a Reply