रुनकता के व्यापारी मोहल्ले में दो पक्षों के बीच पथराव, सरकारी स्कूल भी चपेट में आया..

 

 

रुनकता के व्यापारी मोहल्ले में दो पक्षों के बीच पथराव, सरकारी स्कूल भी चपेट में आया

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के कस्बा रुनकता में मंगलवार सुबह दो मुस्लिम पक्षों – सलीम और रहीस – के बीच जमकर पथराव हुआ। दो दिन पहले नाली के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इस मुद्दे के समाधान के लिए मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मोहल्ले की चौपाल पर पंचायत बुलाई गई थी। लेकिन बातचीत के दौरान तनातनी बढ़ गई और गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई।
विवाद बढ़ते ही दोनों पक्ष छतों पर चढ़ गए और एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। करीब एक घंटे तक चले इस पथराव से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 और स्थानीय पुलिस को देख दोनों पक्ष मौके से भाग निकले। झगड़े की चपेट में कस्बे का सरकारी स्कूल – प्रा.वि. रुनकता प्रथम – भी आ गया। पथराव के दौरान विद्यालय परिसर में भी ईंटें और कांच की बोतलें फेंकी गईं। अध्यापिका रचयिता वर्मा के अनुसार, उस समय विद्यालय में पढ़ाई चल रही थी। अचानक शुरू हुए पथराव से बच्चे डर गए और एक कांच की बोतल उनके सिर में लगने से उन्हें हल्की चोट आई।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply