अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर का होली मिलन समारोह

अर्जुन रौतेला संवादाता। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर का होली मिलन समारोह भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न हुआ। राजामंडी स्थित अभाविप के ब्रज प्रांत कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

समस्त कार्यकर्ताओ के मंत्रोच्चारण एवं लोककल्याण की कामनाओं के साथ हवन क्रिया सम्पन्न हुई। वही समारोह में सांस्कृतिक नृत्य भी हुए। राधा-कृष्ण के स्वरूपा ने नृत्य कर जमकर सभी के साथ फूलों की होली खेलकर रंगोत्सव के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यार्थी परिषद की मान्यता है कि बिना अराजकता एवं हुडदंग के भी सद्भाव के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा सकता है, प्रतिवर्ष अभाविप अपने इस कथन को चरितार्थ करने का कार्य कर रही है।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने हवन कुंड में प्रथम आहुति अर्पित कर पूजन का शुभारंभ किया।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा होली का त्योहार भक्त प्रहलाद के ईश्वर की प्रति अनन्य भक्ति और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। हर वर्ष होली के इस होली मिलन समारोह का आयोजन करना और वर्तमान ,पूर्व एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का ये अनोखा संगम हम अभाविप कार्यालय पर देखते हैं ।

महानगर अध्यक्ष डॉ राजेश कुशवाह ने बताया कि प्रतिवर्ष अभाविप लोक कल्याण के भाव को मन में धारण कर फूलों की होली का भव्य आयोजन करती है, ऐसा करने से सामाजिक परिवेश में सद्भावना एवं समरसता का उद्गम होता है। एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही समाज में प्रेम एवं शांति स्थापित करना सुनिश्चित करती आई है।

महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने कहा आज के दिन भी जब अन्य छात्र संगठन किसी भी प्रकार से समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित कार्यों से कोसों दूर वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी परिषद अपने छात्रों का कल्याण समाज कल्याण एवं राष्ट्रीय कल्याण के कार्यों में निरंतर प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में इस होली मिलन समारोह आयोजन विद्यार्थी परिषद प्रांत कार्यालय पर हर ब्रज करता है ।
इस दौरान अभाविप क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता , प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव क्षेत्रीय SFS प्रमुख प्रशांत गौर,प्रांत कार्यालय मंत्री सिद्धार्थ उपाध्याय,महानगर संगठन मंत्री गौरव यादव, आगरा महापौर हेमलता दिवाकर, एम ल सी विजय शिवहरे महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ।
अभाविप के पूर्व कार्यकर्ताओं में यादवेंद्र प्रताप सिंह योगेंद्र त्यागी राहुल चौधरी वर्तमान प्रांत उपाध्यक्ष राजेश लवानिया,बी के अग्रवाल,नीलमकांत, बलरामकांत,अमित अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह व शुभम कश्यप आदि सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    पिछली मानसून के दौरान जनता में उठे सड़क-रास्तों तथा उनकी गुणवत्ता संबंधी मुद्दे की जांच के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर गठित हाई-लेवल कमेटी की रिपोर्ट में बीलीमोरा नगरपालिका में साबित हुए भ्रष्टाचार पर विभागीय आदेशों का पालन न होने तथा भ्रष्ट अधिकारियों को क्लीन चिट दिए जाने के मामले में तत्काल जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक

    गुजरात प्रदेश के बीलीमोरा नगर पालिका में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में पाए गए भ्रष्टाचार के संबंध में कार्रवाई की मांग करते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में उत्तर भारतीय समुह विवाह समिति द्वारा द्वितीय सामुहिक विवाह समारोह का सफल आयोजन विधायक/ मेयर नगर सेवक की रही उपस्थित

    गुजरात प्रदेश सूरत शहर के गोडादरा क्षेत्र में उत्तर भारतीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया गुजरात प्रदेश सूरत शहर के गोडादरा क्षेत्र में शनिवार को उत्तर भारतीय संस्कृति…

    Leave a Reply