भाइयों के बीच विवाद में एक की मौत, बिटोरे में डालकर जलाया

आगरा/फतेहपुर सीकरी। ग्राम पंचायत दुल्हारा में बीती रात्रि तीन भाइयों के बीच हुए विवाद और मारपीट में एक भाई की मौत हो गई। परिवार वालों ने साक्ष्यों को मिटाने के लिए रात में ही शव को गांव के बाहर लगे बिटोरे में डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आज सुबह मौके पर पहुंच गई है। वह छानबीन में जुटी है और शव के अवशेषों को एकत्रित कर रही है।

गाँव के हरिभान सिंह के पुत्रों नेहनू , रणवीर, मनोज में रात करीब दस बजे विवाद हो गया था। विवाद में तीनों भाइयों के बीच लाठी डंडे और धारदार हथियार का प्रयोग होने लगा। आपसी झगड़े के दौरान मझौले भाई रणवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रणवीर की मौत होते ही हत्या के साक्ष्यों को छुपाने में जुट गए और गांव के बाहर लगे बिटोरे में अंतिम संस्कार कर शव को फूंक दिया।तीनों भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद काफी समय से चल रहा था। नहनू की पत्नी द्वारा भी दो-तीन दिन पूर्व ही एक प्रार्थना पत्र थाने पर दिया था। जिसकी थाना पुलिस जांच कर रही थी। तीन माह पूर्व भी तीनों भाइयों में घरेलू विवाद हुआ था। पिता हरिभान सिंह एक प्राइवेट क्लीनिक पर काम करते हैं। मनोज तथा रणवीर अविवाहित हैं।

विवाद में लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने से गांव में अफरा तफरी मच गई। झगड़े में गंभीर चोट के कारण रणवीर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। घरेलू विवाद के कारण गांव के किसी लोगों ने बीच बचाव नहीं किया, जिसके कारण घटना घटित हो गई। घटना के बाद परिवार वालों ने थाना पुलिस को भी सूचना नहीं दी। जब हत्या की घटना की खबर गांव में फैल गई तो पुलिस को सूत्रों के अनुसार उसकी जानकारी मिली। उसके बाद घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया और इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद तोमर सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।

 

थाना पुलिस ने जानकारी दी है कि जिस जगह शव को फूंक दिया गया है, वहां से शव के अवशेषों को निकाल कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर अभी किसी का प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply