श्री श्याम आस्था परिवार किरावली ने श्रद्धालुओं से भरी बस को किया निशुल्क रवाना

oplus_1058श्री श्याम आस्था परिवार किरावली ने श्रद्धालुओं से भरी बस को किया निशुल्क रवाना

 

 

आगरा (किरावली) – श्री श्याम आस्था परिवार किरावली द्वारा बुधवार को शाहगंज स्थित रामनगर की पुलिया से श्रद्धालुओं से भरी बस को राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर के लिए निशुल्क रवाना किया गया। इस सेवा का उद्देश्य असहाय, वृद्ध एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के दर्शन कराना रहा। 

 

संस्था के संस्थापक राहुल बंसल एवं संरक्षक वीरेंद्र मेहतवाल ने पूजा-अर्चना कर ध्वज दिखाकर बस को रवाना किया। अध्यक्ष दिव्य मेहतवाल ने बताया कि यात्रियों के भोजन-पानी से लेकर सीकर पहुँचने पर रात्रि विश्राम की संपूर्ण व्यवस्था भी निशुल्क की गई है। 

 

किरावली के श्याम प्रेमियों ने यात्रा का भव्य स्वागत माला और पटका पहनाकर किया। इस शुभ अवसर पर सोनू खंडेलवाल, हरेंद्र डांगूर, भोलू मित्तल, प्रदीप जैन, त्रिलोकीनाथ, कृष्णा बंसल एवं सौरभ बंसल ने “बाबा तेरी जय”, “हारे के सहारे की जय” एवं “लखदातार की जय” के जयकारों के साथ बस को विदा किया। पूरा वातावरण श्याम भक्ति से गुंजायमान हो उठा। 

 

उपाध्यक्ष अजय बंसल और नितीश अग्रवाल ने बताया कि यह पहली बार है जब इस प्रकार की निशुल्क बस सेवा शुरू की गई है, जिसे संस्था प्रतिमाह संचालित करने का संकल्प लेकर चल रही है। इस बार लगभग 58 श्रद्धालुओं को सेवा का लाभ मिला। 

 

इस अवसर पर अमित सिंघल, राहुल बंसल, संजय मित्तल, सतीश बंसल, यश जेसवाल, आयुष जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नीलेश तिवारी का पैदल खट्टू श्याम बाबा दर्शन यात्रा

    हज़रत शेख सलीम चिश्ती के 456वें उर्स व कुल में जन सैलाब, 24 और 25 मार्च को “रंग-ए-सूफ़ियाना” कार्यक्रम और भव्य अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित होगा।

    कुल की रस्म में रात 3:30 बजे सज्जादानशीन पीरज़ादा अरशद फरीदी चिश्ती ने दी हाज़िरी, देश-दुनिया की अमन-खुशहाली के लिए हुई विशेष दुआ; 24-25 मार्च को होगा ‘रंग-ए-सूफ़ियाना’ और अखिल…

    Leave a Reply