लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर 1 जून को आगरा में होगा ऐतिहासिक आयोजन

अर्जुन रौतेला नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल ने आज उपराष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रो. बघेल ने उपराष्ट्रपति को माला पहनाकर सम्मानित किया एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा भेंट की। साथ ही, आगामी 1 जून 2025 को आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाले लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती समारोह में पधारने हेतु औपचारिक निमंत्रण प्रस्तुत किया।

माननीय उपराष्ट्रपति जी ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और बाद में नई दिल्ली महाराष्ट्र सदन में आयोजित हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की पुस्तक “जनता की आवाज” के लोकार्पण समारोह में मंच से ही प्रो. बघेल को इसकी औपचारिक स्वीकृति प्रदान की। जिस पर प्रो. बघेल भी मंचाशीन थे । यह निर्णय देश की सांस्कृतिक चेतना और लोकमाता के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने हेतु हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शंकर राव शिंदे, गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर पहले ही अपनी स्वीकृति प्रदान कर चुके हैं।

यह आयोजन, जो मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल के संरक्षण में आयोजित हो रहा है, देशभर के संतों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के प्रेरणादायी जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उनका जीवन न्याय, सेवा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की सशक्त मिसाल है।

उपराष्ट्रपति सहित अन्य शीर्ष नेताओं की उपस्थिति से यह कार्यक्रम एक सांस्कृतिक यज्ञ का स्वरूप लेगा, जो आने वाली पीढ़ियों को लोकमाता के विचारों से जोड़ने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply