बहराइच * झिंगहा घाट प्राइवेट बस अड्डा पर आरटीओ आफिस में फर्जी रूप से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे तीन दलाल को कोतवाली नगर पुलिस ने धर दबोचा *मनोज त्रिपाठी.

कोतवाली नगर द्वारा पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानन्द कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना को0नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा विविध कम्प्यूटर उपकरण, दस्तावेज व नगदी बरामद कर सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
बताया गया 7 मई को पीड़ित की तहरीर छलपूर्वक ड्राइविंग लाइसेन्स बनवाने के नाम पर पैसा लेने के सम्बन्ध में थाना को0नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित कर उक्त घटना के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था ।
जिसमे गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों की तिकोनी बाग चौराहे के आस पास तलाश की जा रही थी कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त प्राइवेट बस अड्डा झिंगहा घाट के पास मौजूद हैं जो नेपाल भागने की फिराक में हैं । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर मुखबिर की निशानदेही पर सभी अभियुक्तों से नाम पता पूछते हुए उन्हें हिरासत पुलिस लिया गया व पकड़े गये 03 अभियुक्तों से गम्भीरतापूर्वक पूछताछ की गयी तो बताया कि हमारे जन सुनवाई केन्द्र का पंजीकरण काजीपुरा में है जबकि हम लोग आरटीओ आफिस के सामने अवैध तरीके से दलाली का कार्य करते हैं । लोगों का आरटीओ ऑफिस से सम्बन्धित अभिलेख, गाडियों के रजिस्ट्रेशन व फर्जी रजिस्ट्रेशन ड्राइविंग लाइसेंस व फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस आरटीओ आफिस से बनवाने का कार्य करते हैं । इन सभी पेपरों को तैयार करने के लिए कम्प्यूटर व कम्प्यूटर से सम्बन्धित सभी उपकरण ऑफिस/दुकान में मौजूद हैं । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के साथ उनके द्वारा बताई गयी ऑफिस/दुकान पहुंचकर उसकी तलाशी ली गयी तो विविध कम्प्यूटर उपकरण, नेपाली नम्बर प्लेट, आरसी, ट्रांसफर पेपर मय आरसी, सीएससी सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, बॉन्ड पेपर, नगदी आदि बरामद हुई । तीनों अभियुक्तों को न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार कर, बरामद माल को नियमानुसार कब्जा पुलिस लिया गया जिसमे सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त
1. जुल्फिकार अहमद उर्फ रेहान पुत्र आवेश अहमद निवासी नगरौर थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच
2. एजाज बेग उर्फ माज पुत्र इकराम बेग निवासी काजीपुरा उत्तरी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच
3. करीम बेग उर्फ आसिफ मिर्जा पुत्र इसरार बेग निवासी काजीपुरा उत्तरी थाना कोतवाली नगर बहराइच
उक्त तीनो को न्यायालय भेज दिया गया । मनोज त्रिपाठी 8081466787 बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply