आगरा कलेक्टरेट परिसर में संकल्प जल सेवा का शुभारंभ

*आगरा कलेक्टरेट परिसर में संकल्प जल सेवा का शुभारंभ*

*संकल्प का यह प्रकल्प मानवता की अनूठी सेवा-डी.सी.पी.,सिटी*

*जलसेवा होती है नारायण सेवा-डी.वी.शर्मा*
*मानव जल सेवा के साथ साथ पशु एवं पक्षियों के लिए भी जल की व्यवस्था करें-ब्रजेश पंडित*

आज आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में संकल्प सेवा संस्था की “प्याऊ” का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सोनम कुमार,डी.सी.पी.सिटी,मयंक तिवारी-ए सी पी,(लोहामंडी),डॉ.डी.वी.शर्मा (वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी),अशोक चौबे ,(डी जी सी राजस्व)
द्वारा किया गया।

Oplus_131072
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारतमाता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर डी सी पी सिटी ने संकल्प के इस प्रयास को अनूठा एवं अनुकरणीय बताया एवं घड़े के पानी को स्वास्थ्य के लिए भी सर्वथा उपयुक्त बताया।साथ ही संस्था के इस आम जनता के लिए जनउपयोगी प्रकल्प के लिए साधुवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ डी वी शर्मा (संरक्षक संकल्प सेवा संस्था) ने जल सेवा को नारायण सेवा बताया एवं इस गर्मी में लगातार पानी एवं तरल पेय लगातार लेने की सलाह दी।एवं संस्था के सभी सदस्यों को साधुवाद दिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित,धर्मवीर कौशिक,अंशुल पंडित,अमल शर्मा,एडवोकेट,प्रीति सिंह,आशीष लवानिया,नरगिस खान,अमर राजावत,गिरीश कटारा, एडवोकेट,राज कपूर,पप्पे भाई,गौरी शंकर उपाध्याय एडवोकेट,सलमान अब्बास,आदि उपस्तिथ रहे।एवं सभी ने हर्षोल्लास जाहिर किया।

Oplus_131072
संकल्प के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि संकल्प जल सेवा अपने सभी सहयोगियों,सदस्यों के सहयोग से लगातार 13वें वर्ष में प्रवेश कर गई है।उन्होने अपने सभी सहयोगियों एवं सदस्यों को धन्यबाद दिया।एवं बताया कि शीघ्र ही अन्य स्थानों पर सेवा शुरू की जाएगी।उन्होंने मानव के साथ-साथ पशु एवं पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करने की अपील की।
सभी को आज प्रथम दिवस पर ठंडाई का वितरण किया गया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply