सूरत शहर 3/07/२०२५
मोहर्रम के ताजिया जुलूस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक
सूरत शहर के पुलिस आयुक्त श्री अनुपसिंह गहलोत साहब की अध्यक्षता में सूरत शहर पुलिस की शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सिटीलाईट रोड स्थित साइंस सेंटर हॉल में आयोजित की गई।
इस बैठक में हिंदू मिलन मंदिर के स्वामी श्री अमरीशानंद महाराज, सूरत के पूर्व मेयर श्री कादिर पीरजादा, पद्मश्री श्री यज़्दी करंजिया, तथा सूरत शहर ताजिया कमेटी के प्रमुख श्री असद कल्याणी ने मार्गदर्शनपूर्वक संबोधन किया।
इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री वत्स साहब, श्री वाबंग, श्री ज़मीर साहब, श्री डामोर साहब, शहर के DCP, ACP, PI तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, शहर की शांति समिति के सदस्यगण — हिंदू-मुस्लिम समुदायों के प्रमुख, गणेश उत्सव समिति के सदस्य तथा सूरत शहर ताजिया कमेटी के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रमुख उपस्थित गणों में श्री इसराल शेख, श्री सोहेल हांसोटी, श्री मोहसिन मिर्जा, श्री इमरान मेमन (एडवोकेट), श्री राजू मलिक, श्री रोशन शेख (ऊन), श्री हबीब वोहरा, श्री सलीम पठान, श्री मुन्नाभाई बावा, श्री रफीक शेख (कादरशानाल), श्री आमिर मलेक, श्री केसर पीरजादा (लींबायत), एडवोकेट श्रीमती सबनम शेख (रांदेर), तथा श्री अज़हर शेख शामिल थे।
बैठक में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने अपील की कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सूरत शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द्र का वातावरण बनाए रखते हुए मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक और एकता के साथ सम्पन्न किया जाए।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




