दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज S G C C I के टेक्सटाइल और गारमेंट्स समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंपालाल बोधरा को B I S प्रोग्राम कमेटी का एडवाइजर नियुक्त किया गया

सुरत शहर
तारीख: 05 जुलाई 2025
श्री चम्पालाल बोथरा चेंबर की BIS प्रोग्राम कमेटी में एडवाइज़र नियुक्त
सूरत: दक्षिण गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) द्वारा कैट के टेक्सटाइल & गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री चम्पालाल बोथरा को BIS प्रोग्राम कमेटी का एडवाइज़र नियुक्त किया गया है।
दिनांक 03 जुलाई 2025 को SGCCI के अध्यक्ष श्री निखिल मद्रासी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया कि BIS प्रोग्राम कमेटी दक्षिण गुजरात समेत पूरे टेक्सटाइल उद्योग में गुणवत्ता मानकों, अनुपालन (कंप्लायंस) और स्टैंडर्ड्स के क्रियान्वयन के लिए काम करेगी। श्री बोथरा अपने व्यापक अनुभव और नेतृत्व से BIS कमेटी को प्रभावी बनाने और MSME उद्योगों को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

श्री चम्पालाल बोथरा वर्तमान में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) टेक्सटाइल एंड गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन हैं और फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (FOSTTA) के पूर्व महामंत्री भी रह चुके हैं। उनका दीर्घकालीन अनुभव BIS कमेटी को टेक्सटाइल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों की ओर अग्रसर करने और व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में मदद करेगा।

SGCCI और टेक्सटाइल उद्योग के अग्रणी जनों ने श्री चम्पालाल बोथरा को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply