विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रांत की प्रांतीय कार्य योजना बैठक सौरों कासगंज मे संम्पन की गई

विश्व हिन्दू परिषद द्वारा ब्रज प्रांत की प्रांतीय कार्य योजना बैठक उत्तर प्रदेश के सौरों कासगंज मे 26/27 जुलाई 2025 को संपन्न की गयी जिसमे संगठन के द्वारा पिछले 6 माह के कार्यों की समीक्षा की गयी तथा आगामी होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गयी। इस दौरान बैठक मे संगठन के कई कार्यकर्ताओं को उनकी कार्यप्रणाली के आधार पर कार्य विमुख किया गया तो वही कई कार्यकर्त्ताओं को नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी।
इसी क्रम मे प्रदेश के जिला आगरा की तहसील किरावली के गांव अभुआपूरा निवासी आर. के. इंदौलिया को संगठन के जिला उपाध्यक्ष के रूप मे जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पूर्व आर. के इंदौलिया बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख, जिला संयोजक,व विभाग संयोजक के रूप मे सक्रिय भूमिका निभा चुके है।
Updated Video




Subscribe to my channel




