अर्जुन रौतेला आगरा। श्री श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट की ओर से सातवें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन सितम्बर में किया जायेगा। महोत्सव की उद्घोषणा वाटरवर्क्स स्थित अतिथि वन पर रविवार को महोत्सव के आमंत्रण पत्र विमोचन करके ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने की।
वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण मुरारी सिंघल व जतिन गर्ग ने बताया कि स्थापना दिवस की तैयारियां जोरो से चल रही है। पहली बार श्याम जगत के कोहिनूर कहे जाने वाले कलकत्ता से संजय मित्तल 11 सितम्बर को लोहा मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन पर अपनी मधुर स्वर से श्याम बाबा को रिझाएंगे।

वरिष्ठ सदस्य अंकित बंसल ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव में श्याम बाबा का भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, पुष्प और इत्र वर्षा होगी । रमणीक श्रंगार में विराजमान खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए कीर्तन में भक्तो का हुजूम उमड़ेगा। 10 सितंबर को खाटूश्याम मंदिर पर सुबह रक्तदान शिविर व शाम को श्याम नाम की मेहंदी और 11 को अग्रसेन भवन पर श्याम संकीर्तन होगा। इस अवसर पर विष्णु शर्मा,अमित अग्रवाल, मोहित गोयल, अनिल गुप्ता, अंकित अग्रवाल, विशाल गुप्ता, दिनेश कुमार, रितेश गुप्ता, अमन बंसल, अभिषेक गोयल, अरुण श्रीवास्तव, प्रिंस जैन, किट्टू शर्मा आदि मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




