व्यापारिक चुनौतियों और एकता पर हुआ मंथन, मनोरंजन और सामूहिक भोज के साथ समापन

अर्जुन रौतेला आगरा। व्यापार में आ रही चुनौतियों और संगठन में एकजुटता बनाए रखने के उद्देश्य से आगरा सीमेंट व्होलेसलर्स संगठन की वार्षिक आम सभा ताज नगरी स्थित शंकर ग्रीन्स क्लब हाउस में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। जहां एक ओर जीएसटी व भुगतान संबंधी समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ, वहीं दूसरी ओर खेलकूद, गीत-संगीत और सामूहिक भोज ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक पारस चंद, मुरारी लाल गोयल, मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा और विजित गुप्ता सहित अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय व नितिन अग्रवाल, सह सचिव संजय गुप्ता तथा अंकेक्षक मुकेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया।


अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि बैठक में व्यापार में जीएसटी से जुड़ी दिक्कतों और रिटेलर्स द्वारा होलसेलर्स का भुगतान रोके जाने जैसी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी व्यापारियों ने आपसी मतभेद दूर कर संगठन में एकजुटता बनाए रखने तथा व्यापार को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
गंभीर विषयों पर चिंतन-मनन के बाद सभा का माहौल मनोरंजन से सराबोर हो गया। सदस्यों ने खेलों और गीत-संगीत का आनंद लिया। सामूहिक दाल-बाटी भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य रामसेवक गोस्वामी, राजीव रावत, मयंक गोयल, प्रकाश पाठक, गोपाल अग्रवाल, नीतुल जैन, लक्ष्मीकांत गुप्ता, अमन गुप्ता, नरोत्तम, हरि ओम अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply