गीता का ज्ञान अपने जीवन में कैसे आत्मसात करें’ विषय पर होगा सत्संग

अर्जुन रौतेला आगरा। जिओ गीता परिवार और ग्लोबल इंस्पेक्शन इंग्लाइटेनमेंट ऑर्गनइजेशन ऑफ़ भगवत गीता की ओर से सूरसदन में दिव्य गीता सत्संग में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज अपने आध्यात्मिक व्याख्यान से शहर को अनुग्रहीत करेंगे। बुधवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित ग्वाल पैलेस होटल में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आमंत्रण-पत्र का विमोचन किया।

सरंक्षक स्वामी गुरुकृपानंद और गोपेश बाबा ने कहा कि दिव्य गीता सत्संग की तैयारियां उत्सव की तरह चल रही हैं। सूरसदन प्रेक्षागृह में 2 सितम्बर को दोपहर 3.30 से शाम 6.30 बजे तक स्वामी ज्ञानानंद महाराज घर-घर गीता पहुँचाने को दिव्य सत्संग करेंगे। जिसमे ‘गीता का ज्ञान अपने जीवन में कैसे आत्मसात करें’ विषय पर 45 मिनट का अपना व्याख्यान देंगे। गीता पढ़ो और पढ़ाओ गीता के अंतर्गत घर और प्रतिष्ठान के बाहर प्रवेश द्वार पर गीता के श्लोको को लिखा जाये और विद्यालय में प्रतिदिन प्रार्थना में श्लोको को शामिल किया जाये। गीता के श्लोको को स्मरण करने से लोगो के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

संयोजक मनोज गुप्ता ने बताया कि सत्संग में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है, पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बैठने का स्थान मिलेगा। व्यस्थित व्यवस्था के लिए तीन पंक्तियों को संतो, अतिथियों और मीडिया के लिए आरक्षित किया जायेगा। सत्संग में ज्ञानानंद महाराज की ओजस्वी वाणी से वक्तव्य को सुनने के लिए आगरा मण्डल के करीब 1400 लोगो के पहुंचने की उम्मीद है।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply