गुजरात प्रदेश सुरत शहर के मार्केट एरिया में मानव निर्मित खाड़ी बाड़ को लेकर राज्य मानव अधिकार आयोग पर सरकार को बचाने का आरोप

 

 गुजरात प्रदेश सूरत शहर में पिछले कई वर्षों से  शहर में मानव निर्मित खाड़ी बाढ़ की समस्या गंभीर बनी हुई है। नागरिकों के जीवन को खतरा, करोड़ों रुपये का नुकसान और व्यापार-धंधों में बाधा उत्पन्न होने के बावजूद सरकार की ओर से बाढ़ रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

जागरूक नागरिक हितेश जसोलिया और संजय इजावा ने इस मुद्दे पर गुजरात राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि वर्ष 2020 से 2025 तक खाड़ियों में हुए अतिक्रमण और लापरवाही के कारण सूरत महानगरपालिका के वराछा ज़ोन क्षेत्र में नागरिक बार-बार बाढ़ की मार झेल रहे हैं। साथ ही, आयोग से मांग की गई थी कि बाढ़ के मुख्य कारणों की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित नागरिकों को मुआवजा दिलाया जाए।

यह शिकायत आयोग में SCT-91/2025 के रूप में दर्ज की गई थी। परंतु 08.08.2025 को आयोग ने आदेश देते हुए बताया कि “यह विषय बड़े पैमाने की योजनाओं, प्राकृतिक आपदा का आकलन तथा कई संस्थाओं के समन्वय से ही हल हो सकता है, जो राज्य सरकार की नीतिगत बात है। इसलिए प्रकरण दफ़्तर भेजा जाता है।”

इस निर्णय पर शिकायतकर्ता संजय इजावा ने आरोप लगाया कि सरकार को बचाने के लिए ही राज्य मानवाधिकार आयोग ने यह आदेश दिया है। उनका कहना है कि संविधान द्वारा नागरिकों को मिला अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) स्वस्थ वातावरण में जीने के अधिकार को भी समाहित करता है, जिसे न्यायपालिका ने स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त वातावरण के अधिकार तक विस्तारित किया है। यह संवैधानिक संरक्षण अनुच्छेद 48A द्वारा समर्थित है, जो राज्य को पर्यावरण की रक्षा और सुधार करने का निर्देश देता है, तथा अनुच्छेद 51A(g), जो नागरिकों को प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करने का मूल कर्तव्य सौंपता है।

अब इस मामले को आगामी दिनों में गुजरात उच्च न्यायालय तक ले जाने की तैयारी की जा रही है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply