अर्जुन रौतेला आगरा। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन की ओर से 35 वें स्थापना दिवस पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कमला नगर में किया जाएगा। 9 से 14 सितंबर तक होने वाली कथा में कथावाचक भूपेंद्र भाई पांड्या महाराज भक्तों को कथा का श्रवण कराएंगे। शनिवार को कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन संस्था के पदाधिकारियों ने कथा स्थल पर किया। अध्यक्ष उमेश कंसल ने बताया कि कथा का शुभारंभ 8 सितंबर को कलश यात्रा कमला नगर स्थित श्रीराम चौक से प्रारंभ होकर अग्रसेन भवन पहुंचेगी। इसमें महिलाएं कलश धारण करेंगी।

महासचिव अनुरंजन सिंघल ने बताया कि भागवत कथा में मुख्य यजमान उमेश कंसल और शशि कंसल को बनाया है। कथा दोपहर 3 बजे से व्यासपीठ पर भूपेंद्र भाई पांड्या महाराज के मुखारविंद से सप्त दिवसीय कथा में दिव्य ज्ञान की गंगा बहेगी। पहले दिन भीम स्तुति, दूसरे दिन नरसिंह अवतार, तीसरे दिन कृष्ण जन्मोत्सव, चौथे दिन बाल लीला, पांचवे दिन रुक्मणी विवाह और सातवें दिन सुदामा चरित्र की कथा होगी।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनीष गोयल, रोहित गोयल, सुभाष चन्द अग्रवाल, सीए जेपी अग्रवाल, अतुल बंसल, मुरारी लाल अग्रवाल, अनुज विकल, हरिशंकर अग्रवाल, दिलीप गोयल, चेतन सिंघल, सुनील गोयल, जगदीश चंद गर्ग, अम्बरीश मित्तल, आकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





