फतेहपुर सीकरी में शनिवार सुबह विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कस्बे में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।

अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम ने सुबह तड़के कार्रवाई शुरू की। रेलवे स्टेशन रोड, शाह कुली, गली हज्जाम और नयाबांस में चेकिंग की गई। पकड़े गए सभी उपभोक्ताओं की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
उपखंड अधिकारी अहराज अतहर ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कस्बे में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की भी जांच की गई। जांच में पाया गया कि किसी भी मीटर में आर्ड केबल नहीं लगाई गई है। इस मामले में संबंधित एजेंसी को पत्र लिखा जाएगा।

अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि चोरी पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Updated Video




Subscribe to my channel





