यमुना का रौद्र रूप, खतरे के निशान पर पहुंचा जलस्तर
आगरा में यमुना नदी उफान पर है। रविवार को जलस्तर बढ़कर 152.165 मीटर तक पहुंच गया। लगातार गोकुल बैराज से छोड़े जा रहे पानी के चलते नदी का प्रवाह तेज हो गया है।
सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि प्राचीन कैलाश मंदिर के गर्भ गृह तक यमुना का पानी दो फीट तक घुस चुका है। मंदिर परिसर जलमग्न होने से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। वहीं, कैलाश गांव समेत नदी किनारे बसे कई इलाकों में पानी भरने लगा है।
ताजमहल से सटकर यमुना का उफान दिखाई दे रहा है। खतरे के निशान पर पहुंचा जलस्तर अब यमुना किनारे बसी कॉलोनियों और बस्तियों के लिए खतरे का संकेत बन गया है। सदर तहसील के मेहरा नाहरगंज में 40 परिवार प्रभावित हुए, जिन्हें प्रशासन ने शरणालयों में शिफ्ट कराया है।
आईटीआई बल्केश्वर में बाढ़ शरणालय बनाया गया है, जहां प्रभावित परिवारों को तीनों समय भोजन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
बाढ़ प्रभावित गांवों में बुर्ज, नगला छीतर सिंह और महल बादशाही समेत कई बस्तियां डूब की जद में हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
TN NEWS 24 का अपडेट:
यमुना का पानी अब घर-घर तक पहुंचने लगा है। हालात और बिगड़ने पर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं।
Updated Video




Subscribe to my channel






