श्री श्याम तीज महोत्सव पर सजेगा श्याम संकीर्तन का दरबार

अर्जुन रौतेला आगरा। महाराजा अग्रसेन भवन में भक्ति की रसधार बहेगी। रमणीक श्रंगार में विराजमान खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए भक्तो का हुजूम उमड़ेगा। कमला नगर स्थित टेम्पटेशन रेस्टोरेंट पर शनिवार को श्री श्याम तीज महोत्सव के आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम के दौरान ये जानकारी श्री श्याम आस्था परिवार आगरा (खाटूधाम) के संस्थापक राहुल बंसल और संरक्षक वीरेंद्र मेढ़तवाल ने दी।

अध्यक्ष दिव्य मेढ़तवाल (शुभम्) ने बताया कि तीन दिवसीय 13वे स्थापना दिवस पर श्री श्याम तीज महोत्सव की तैयारियां जोरो से चल रही है। 22 अक्टूबर को श्री मनकामेश्वर मंदिर से आमंत्रण निशान यात्रा से महोत्सव की शुरुआत की जाएगी जो जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर पपर समाप्त होगी। 23 को श्याम नाम की मेंहदी कार्यक्रम में महिलाएं ढोलक की थाप और कीर्तन करते हुए अपने हाथो को मेंहदी से रचाएंगी।

उपाध्यक्ष अजय बंसल और नितेश अग्रवाल ने बताया कि 24 अक्टूबर को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में 12 घंटे के अखंड कीर्तन में भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, पुष्प-इत्र वर्षा और छप्पन भोग सजाया जायेगा।

कोषाध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि संकीर्तन में प्रख्यात भजन गायक हेमंत ब्रजवासी, ग्वालियर से मनोज शर्मा, कलकत्ता से सौरभ शर्मा गुरुग्राम से वर्षा गर्ग और पलवल से इशिता शर्मा श्याम बाबा का संकीर्तन रिझाएंगी।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply