प्रिल्यूड की संस्थापक शिक्षिका रूपा प्रकाश की स्मृति में हुआ मैथमेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन

अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के दयालबाग में स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की संस्थापक शिक्षिकाओं में से एक श्रीमती रूपा प्रकाश जिनका स्वर्गवास 2020 में हो गया था, उन्हीं की स्मृति में प्रतिवर्ष रूपा प्रकाश मेमोरियल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप नामक एक गणित प्रतियोगिता का आयोजन उनके परिवार व विद्यालय परिवार द्वारा किया जाता रहा है। इस वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 8 नवंबर, 2025 को अंतर्विद्यालयी स्तर पर किया गया।

प्रतियोगिता में आगरा शहर के 26 विद्यालयों से कक्षा 11वीं व 12वीं के कुल 52 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

तीनों चरणों की कठिन प्रक्रिया को पार कर तीन विद्यालयों की टीम को चैंपियन चुना गया, जिन्हें क्रमशः 5100, 3100 व 2100 का पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए, जिनका विवरण निम्नानुसार है – प्रथम अतिक्ष मखीजा व दर्श बंसल (दिल्ली पब्लिक स्कूल)

द्वितीय अंशक कुमार व अक्षत सिंघल (गायत्री पब्लिक स्कूल, यूनिट 2)

तृतीय शिवांश कुलश्रेष्ठ व शिवानी कुमारी (सचदेवा मिलेनियम स्कूल)

इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता के विषय में बताते हुए संचालिका डिंपी महेंद्रु ने बताया कि वह रूपा प्रकाश के सबसे करीबियों में से एक हैं और रूपा जी का गणित के प्रति जो जुनून था, उसे वह अब छात्रों में भी देखना चाहती हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में त्रिलोक सिंह राना (निदेशक- ऑल सेंट्स स्कूल) उपस्थित थे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि अपने प्रियजनों के देहांत के पश्चात परिवारीजन तो कुछ न कुछ करते ही हैं परंतु प्रिल्यूड परिवार अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए भी इस प्रकार के कार्य करता है, जो वास्तव में प्रशंसनीय है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जीवन में हार और जीत नहीं वरन् प्रतिभागिता ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने रूपा प्रकाश के विषय में बताते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन गणित शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से विद्यालय को ऊँचाइयों पर पहुँचाया है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि गणित का हमारे जीवन में विशेष महत्व है और यह अत्यंत आवश्यक है कि जीवन में सही कैलकुलेशन से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में आनंद अग्रवाल, पुनीत दत्ता, राजकुमार सिंह, कपिल देव, बादल शर्मा व रूपाली शर्मा का पूर्ण योगदान रहा। अंत में समूह चित्र के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply