अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा की एन.सी.सी. गर्ल्स विंग कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें स्मरणोत्सव के अवसर पर “वंदे मातरम् – एक संकल्प, एक ऊर्जा” शीर्षक से एक सुंदर एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई, जिसे कैडेट्स ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। तत्पश्चात देशभक्ति गीतों की श्रृंखला ने पूरे महाविद्यालय परिसर को देशभक्ति की भावना से गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने सभी कैडेट्स और अधिकारियों को राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “आप सभी आज के युवा हमारे देश के भविष्य के निर्माता हैं। एन.सी.सी. कैडेट्स हमारे महाविद्यालय की शान हैं और यह शान आपके समर्पण और अनुशासन से ही आगे बढ़ेगी। देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहना ही सच्ची देशभक्ति है।”

एन.सी.सी. गर्ल्स विंग की कंपनी कमांडर कैप्टन रीता निगम ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी ऊर्जा और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है। यह उन अमर शहीदों की साधना का मंत्र है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। भारत भूमि केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व, संस्कृति और सभ्यता की आत्मा है।” उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्रीय गीत को जीवन में आत्मसात करना चाहिए और भारतीय संस्कृति की मूल भावना को सहेजने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 42 गर्ल्स कैडेट्स ने भाग लिया और देशभक्ति की भावना को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में –प्रथम स्थान: कॉरपोरल प्रतिभा यादव, द्वितीय स्थान: लांस कॉरपोरल खुशी वर्मा, तृतीय स्थान (संयुक्त): कॉरपोरल अनीता तिवारी एवं कैडेट पूनम ने हासिल किया।

इस अवसर पर 1 यू.पी. गर्ल्स बटालियन से बी.एच.एम. मोहित चौधरी, अंडर ऑफिसर आकृति सिंह, राजेश कुमारी, बबली, श्रद्धा, वंशिका, काजल कुमारी, कशिश, खुशी, सुनेना, जया कुमारी, अंतरा, भूमिका, खुशबू, राधा, खुशी बघेल, पारुल कुमारी, मनीषा बाने, भूमिका राजपूत, भूमि वर्मा, निशा, पूनम सहित कुल 112 कैडेट्स उपस्थित रहीं।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




