आज सुरत शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मतदाता सूची सारांश संशोधन ( S I R ) से जुड़ी हुई गंभीर समस्याओं को लेकर सूरत शहर जिला कलेक्टर / चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर आवेदन पत्र दिया

२६/११/२०२५ सूरत गुजरात

आज, सूरत शहर कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची के सारांश संशोधन (SIR) से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर सुरत जिला कलेक्टर एवम् चुनाव आयोग को आवेदन पत्र दिया

जिसमें बताया गया कि शिक्षकों को उनके शैक्षणिक सत्र के चरम समय पर बूथ स्तर अधिकारी (BLO) के रूप में नियुक्त करना अस्वीकार्य है। पहले से ही काम के बोझ से दबे शिक्षक इस कार्य के लिए आवश्यक समय नहीं दे पा रहे हैं जिससे मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार कराने की कोशिश कर रहे नागरिकों को ज्यादा भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

मतदाताओं के मतदान का अधिकार मौलिक है। हम प्रशासन से अपील करते हैं कि BLO की जिम्मेदारियों के लिए समर्पित स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि कोई भी मतदाता (S I R) प्रतिक्रिया से वंचित ना रहे सूरत शहर कांग्रेस प्रमुख श्री विपुल भाई उधना के द्वारा (SIR ) जुड़ी गंभीर समस्या को लेकर सूरत जिला कलेक्टर तथा चुनाव आयोग को आवेदन पत्र में बताया कि सूरत शहर में चुनाव प्रक्रिया के दौरान बी.एल.ओ. (BLO) की लगातार हो रही मौत तथा आम जनता को हो रही तकलीफ़ों और असमंजस को ध्यान में रखते हुए जेसे की मतदाता सूची संशोधन, नाम जुड़वाने-कटवाने, बूथ आवंटन, तथा आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी को लेकर कई स्थानों पर लोगों को परेशानी हो रही है.!

कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मांग की कि प्रशासन तत्काल स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे, BLO को उचित प्रशिक्षण और सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा जनता के लिए सहायता केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि मतदाताओं को बिना किसी बाधा के सुविधा मुहैया हो सके

कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकार का महत्वपूर्ण हिस्सा है, अतः प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि हर नागरिक को सुगमता से अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिले.

  1. कार्यक्रम में सूरत शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विपुल भाई उधना वाला श्री काशिफ रिजवान उस्मानी श्री इकबाल फराम श्री संतोष भाई पाटिल (सूरत शहर कांग्रेस सेवा दल प्रमुख) श्री अवधेश सिंह राजपूत श्री चंपालाल बोधरा श्री दयाराम तिवारी श्री सुरेश भाई सोनवड़े श्री हरीश भाई सूर्यवंशी श्री मिलन रावल श्री सुनाल शेख श्री जयेश भाई भट्ट (महाराज) श्रीमति छाया बहन पटेल के साथ सुरत शहर महिला कांग्रेस/ सूरत शहर कांग्रेस सेवा दल/ युवा कांग्रेस/कांग्रेस विद्यार्थी परिषद के साथ सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply