(सी ए आई टी) का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में सबसे बड़ा राष्ट्रीय स्वदेशी मेला का होगा आयोजन विधिवत जानकारी देते हुए श्री चंपालाल बोधरा (सी ए आई टी)अध्यक्ष

२७/११/२०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी

*CAIT राष्ट्रीय सम्मेलन: दिल्ली में ‘सबसे बड़ा राष्ट्रीय स्वदेशी मेला’ आयोजित होगा – महिला उद्यमिता, कौशल सुधार, GST सरलीकरण और FTA पर राष्ट्रीय चर्चा*

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय व्यापार नेतृत्व सम्मेलन में देश के 28 राज्यों से आए 200 से अधिक व्यापारिक नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया। बैठक में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, महिला उद्यमिता, कौशल विकास, GST सुधार और मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) के अवसरों पर व्यापक चर्चा हुई।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को अभूतपूर्व गति देने के लिए दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय स्वदेशी मेला आयोजित करने का निर्देश दिया। श्री गोयल ने भारतीय व्यापारियों को हाल ही में हुए FTAs (UAE, ऑस्ट्रेलिया , कनाडा आदि) का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।श्री बी.सी. भरतीया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, CAIT)

श्री भरतीया जी ने कहा कि छोटे व्यापारियों की आवाज़ और महिला उद्यमिता को प्रभावी ढंग से नीति-निर्माताओं तक पहुँचाना CAIT की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि स्वदेशी का रथ पूरे देश के हर शहर और गाँव में घूम रहा है, और सभी को इसके प्रचार-प्रसार से जुड़कर लोगों को स्वदेशी से प्रेरित करना चाहिए।

श्री प्रवीण खंडेलवाल (सांसद और राष्ट्रीय महासचिव, CAIT)ने व्यापार जगत के लिए डिजिटल सुरक्षा और नई तकनीकों को अपनाने को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कैट के कार्यों की समीक्षा करते हुए भारत सरकार में आज CAIT की बहुत बड़ी विश्वसनीयता को बताया।

श्री बृजमोहन अग्रवाल (राष्ट्रीय चेयरमैन, CAIT)

श्री अग्रवाल ने संगठित व्यापार व्यवस्था को मजबूत करने में CAIT की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

श्री चम्पालाल बोथरा (राष्ट्रीय चेयरमैन, टेक्सटाइल & गारमेंट कमेटी, CAIT)

श्री बोथरा ने महिला उद्यमिता को सशक्त करने के लिए “हर घर सिलाई – हर महिला स्वावलंबी” मॉडल का प्रस्ताव रखा।

• उन्होंने बताया पूरे भारत में महिलाए टेक्सटाइल उद्योग में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार में जुड़ी हुई है ।केवल सूरत में लगभग 4.50 लाख महिलाएँ घरेलू टेक्सटाइल कार्यों (लेस, सिलाई, चरक , वैल्यू एडिशन) से जुड़ी हैं, जो अन्य क्लस्टर्स में भी समान है।

• उन्होंने इन महिलाओं को संगठित Skill Training (कटिंग, सिलाई, पैकिंग, मार्केटिंग) और मार्केट लिंक प्रदान करने की योजना बताई, जिससे हर गाँव और शहर एक गारमेंट हब बन सके।

बोथरा ने कपड़ा उद्योग के लिए GST सरलीकरण की आवश्यकता पर ज़ोर दिया और ₹2,500 से ऊपर के रेडीमेड गारमेंट पर 18% GST और लहंगों पर 18% GST को अत्यधिक बोझ बताया। CAIT इस विषय पर एक विस्तृत ड्राफ्ट नोट तैयार कर शीघ्र ही केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात करेगा । स्किल ट्रेनर श्री विक्रांत भाई ने CAIT द्वारा व्यापारी, लेबर और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिए अलग अलग सभी क्षेत्र में कार्य किए जा रहे जो सराहनीय कदम है । कौशल विकास (Skill) के कार्य को प्रधानमंत्री जी की सोच को बल देने वाला बताया । साथ ही कैट द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, महिला उद्यमिता को सशक्त करना, MSME सुधारों को गति देना, FTA अवसरों को निचले स्तर तक पहुंचाना और GST सरलीकरण के लिए एक देशव्यापी अभियान चलाना शामिल है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply