सेंट एंड्र्यूज़ पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान

अर्जुन रौतेला आगरा। विगत 25–26 नवंबर 2025 को एक्में इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एजुकेशन, सिकंदरा आगरा के मैदान में आयोजित 9 वें ताज कप आमंत्रणीय राज्य स्तरीय वुशू बालक–बालिका प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार नौवीं बार आगरा को चैंपियन बनाकर इतिहास रचा था, इस प्रतियोगिता में आगरा के विभिन्न विद्यालयों ने अपनी भागीदारी से जिले का गौरव बढ़ाया। इन्हीं में से सेंट एंड्र्यूज़ पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और आगरा शहर का नाम अत्यंत ऊँचा किया।

आज विद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

 सेंट एंड्र्यूज़ पब्लिक स्कूल के स्वर्ण पदक विजेताओ में जेनिशा, तराना, आद्या माथुर, दर्शित, अग्रिम, युवराज सिंह, दिव्यांश दिवाकर, यश झा, ऋषभ यादव, प्रथम शर्मा ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और निस्संदेह दमदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण पॉइंट अर्जित किए तथा आगरा को चैंपियन बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

सेंट एंड्र्यूज़ पब्लिक स्कूल के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने सभी पदकवीरों को स्पोर्ट्स किट, पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “खेल और शिक्षा का संयोजन ही जीवन को संपूर्ण बनाता है। खेल व्यक्तित्व को निखारते हैं और सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं।”

सेंट एंड्रूज़ ग्रुप के एमडी ओशिन शर्मा, अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, तथा प्रांजल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य अंशु सिंह एवं उप प्रधानाचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने खिलाड़ियों एवं वरिष्ठ कोच प्रमोद कुमार को सम्मानित करते हुए उनके मार्गदर्शन की सराहना की।

आगरा के अन्य विद्यालयों एवं क्लबों का योगदा

ताज कप में आगरा के अन्य विद्यालयों, क्लबों एवं संस्थानों के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगरा को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया, जिनमें सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल, होली लाइट स्कूल, बीडी कॉन्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, एक्में इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एजुकेशन, आरके फाइट क्लब, उमेश फाइट क्लब, शिवानी फाइट क्लब, एलटीसी फाइट क्लब मुख्यरूप से शामिल रहे।

इन सभी खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर आगरा को निरंतर बढ़त दिलाई और जिले की प्रतिष्ठा को मजबूत किया।

सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्यजनों में आलोक वैष्णव, आदित्य, यश गोयल, पारस शर्मा, रूबी यादव, रितेश तिवारी, राम परवेश दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विजेता खिलाड़ी सम्मान पाकर गर्व से उल्लासित थे और अगली प्रतियोगिताओं के लिए तैयारियों के लिए प्रेरित दिखे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply