अर्जुन रौतेला। आगरा कॉलेज, आगरा की गर्ल्स विंग द्वारा आज दिनांक 30 नवंबर 2025 को एनसीसी डे समारोह के अंतिम चरण में एक भव्य एनसीसी परेड का आयोजन किया गया। परेड में कैडेट्स ने आगरा कॉलेज से मार्च करते हुए सेंट जॉन्स कॉलेज तक एवं वहाँ से पुनः आगरा कॉलेज लौटकर जनमानस को एनसीसी के महत्व एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूक किया।

मार्च के दौरान कैडेट्स ने— “एकता और अनुशासन, एनसीसी की पहचान”,
“अनेकता में एकता, एनसीसी की विशेषता”,
“हम सब भारतीय हैं”,
“वंदे मातरम”,
“भारत माता की जय” एवं
“एनसीसी जिंदाबाद”
जैसे जोशीले राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों में एकता, अनुशासन एवं राष्ट्रीय अखंडता की भावना को प्रज्ज्वलित किया।
गर्ल्स विंग की कंपनी कमांडर कैप्टन रीता निगम ने बताया कि एनसीसी डे प्रत्येक वर्ष नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है और इस वर्ष हम सभी 78वां एनसीसी डे मना रहे हैं। एक सप्ताह से चल रहे इस आयोजन में कैडेट्स ने विविध रचनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों में भाग लिया, जिनमें पोस्टर मेकिंग, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता, डिजिटल मीडिया पर जागरूकता क्लिप बनाना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। साथ ही प्रतिदिन कैडेट्स ने एनसीसी ड्रिल का भी अभ्यास किया।

परेड के समापन पर कैप्टन रीता निगम ने कहा कि एनसीसी युवाओं को संगठित, प्रशिक्षित तथा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बनाने वाला विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित युवा संगठन है, जहाँ ड्रिल, परेड, रचनात्मक कार्यों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक-सांस्कृतिक जागरूकता का समग्र विकास होता है। एनसीसी डे युवा पीढ़ी में नेतृत्व, शारीरिक दक्षता तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का सर्वोत्तम अवसर है।

एनसीसी परेड के अवसर पर प्रो. गीता माहेश्वरी, प्रो. दिग्विजय नाथ राय, प्रो. अमित रावत, प्रो. संतोष सिंह, डॉ. केशव सिंह, डॉ. राम पाल सिंह, डॉ. रोहित पटवा आदि गणमान्य प्राध्यापकों ने उपस्थित होकर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उन्हें कर्तव्यपरायणता हेतु प्रेरित किया।

इस परेड एवं सप्ताहभर चलने वाली गतिविधियों में 84 कैडेट्स ने सक्रिय प्रतिभाग किया, जिनमें प्रमुख रूप से एसयूओ आकृति सिंह, यूओ राजेश कुमारी, यूओ बबली, यूओ श्रद्धा, वंशिका, काजल, सुनेना, कशिश, अंतरा, भूमिका, श्रुति, प्रतिभा यादव, कविता शर्मा, प्रियंका, खुशी, मनीषा, पारुल, अंशु आदि सम्मिलित रहीं।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




