०१/१२/२०२५ सुरत
*गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सहारा दरवाजा के पास रिंग रोड फ्लाईओवर ब्रिज पर BRTS बस के गंभीर हादसे की घटना सामने आई है, जिसमें बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।
बस की रेलिंग टूटकर नीचे गिरते-गिरते बड़ी मुश्किल से रुकी। इस हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और हड़कंप फैल गया।
ड्राइवर द्वारा बस पर से नियंत्रण खो जाने के कारण बस पुल की रेलिंग से टकरा गई
जब बस पुल से नीचे उतर रही थी, उसी दौरान ड्राइवर द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण बस जोरदार तरीके से पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरते-गिरते बड़ी मुश्किल से रुकी
सौभाग्यवश इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की कोई खबर नहीं है।
दुर्घटना के कारण सहारा दरवाजा के पास के इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया था, जिसे हटाने के लिए कार्रवाई की गई।ब्रिज की रेलिंग टूटकर गिर गई, जिससे कुछ नुकसान जरूर हुआ
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




