भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश, विप्र कल्याण आयोग के गठन एवं रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने की उठी पुरजोर माँग

अर्जुन रौतेला आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (रजि.) एवं ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में किया गया। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, रामपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, बिहार, चंडीगढ़ और बिजनौर से आए विप्र बंधुओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती, भगवान परशुराम एवं महामना पं0 मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पं. बी0डी0 शर्मा, राष्ट्रीय सचिव पं. मुनीश चन्द शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा, संरक्षक पं. महेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. सुरेन्द्र पाण्डेय, राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल शर्मा और ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के सचिव डॉ. पंकज नगाइच द्वारा किया गया।

मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन पूनम वार्ष्णेय द्वारा किया गया। स्वागत गीत कल्पना शर्मा एवं आरती शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश, विप्र कल्याण आयोग के गठन एवं रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने की पुरजोर माँग उठाई गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बी.डी. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण ही भारत की वैदिक सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक है। ब्राह्मणों के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसी स्थिति में जो लोग ब्राह्मणों पर अनर्गल आरोप लगाते हैं, वे देश को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हैं। इसलिए ब्राह्मणों को संगठित होकर भारतीय संस्कृति को बचाना है, तभी राष्ट्र की उन्नति हो सकेगी।

इस अवसर पर पत्रिका ‘ब्रज माधुर्य भाग-2’ का विमोचन किया गया।कार्यक्रम अध्यक्ष बी.डी. शर्मा ने कहा कि पत्रिका ‘ब्रज माधुर्य भाग-2’ में ब्रज की संस्कृति की मिठास है, पत्रिका पाठकों को ब्रज की सभ्यता एवं संस्कृति से परिचित कराएगी। पत्रिका के बारे में बताते हुए महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मधु भारद्वाज ने कहा कि पत्रिका ब्रज की सभ्यता एवं संस्कृति की धरोहर के रूप में पहचानी जाएगी। पत्रिका में अनेक आलेखों के माध्यम से ब्रज की संस्कृति, ब्राह्मण समाज, मन्दिरों आदि की जानकारी दी गई है।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में देश के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर मिलने की गारण्टी होती है, लेकिन सबसे बड़े लोकतंत्र का दावा करने वाले भारत के नेता ब्राह्मणों सहित सभी सवर्णों के साथ घोर भेदभाव करते हैं। शिक्षा, न्याय, राजनीति, रोजगार, प्रमोशन किसी में भी ब्राह्मणों को समान अवसर प्राप्त नहीं हैं।

विगत वर्ष की कार्यवाही की रिपोर्ट राष्ट्रीय सचिव पं. मुनीश चन्द शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। अंजू अग्निहोत्री, अनिल शर्मा, कांति शर्मा, डा. सिद्धार्थ दुबे, डा. शैलजा शर्मा, पं. सूरज तिवारी का स्वागत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बी.डी. शर्मा द्वारा शाॅल ओढ़ाकर एवं मोतियों की माला पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम में शशि तिवारी, दीप्ती भार्गव, आनन्द शंकर शर्मा, अरुणकांत सारस्वत, नीलम शर्मा, ममता पचौरी, वंदना तिवारी, सुनीता झा, आकांक्षा शर्मा, विजया तिवारी, किरन शर्मा, कल्पना शर्मा, डॉ. रामेन्द्र शर्मा, सुनयन शर्मा, अपूर्व शर्मा, क्रतेन शर्मा, आभा चतुर्वेदी, कल्पना राजोरिया ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन डा. मधु भारद्वाज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पं. महेश शर्मा ने किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply