अर्जुन रौतेला आगरा। विगत चार दिन से महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष दिवाकर द्वारा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ कि गयी अभद्रता व मारपीट के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा आन्दोलन मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह से हुई वार्ता व पुलिस आयुक्त कमिश्नररेट दीपक कुमार द्वारा सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम की शिकायत की जाॅंच पुलिस उपायुक्त कमिश्नररेट ( शहर) सय्यद अली अब्बास से कराये जाने पर नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति ने महानगर की आम जनता के हित में आन्दोलन स्थगित कर दिया है।

नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के सदस्य व कर्मचारी नेताओं का एक प्रतिनिधिमण्डल आज मण्डलायुक्त से मिलने मण्डलायुक्त कार्यालय पहुॅचा और मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह से मिला और उन को एक ज्ञापन देकर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष दिवाकर द्वारा की गयी अभद्रता व मारपीट की विस्तार से जानकारी दी, और उनको अवगत कराया कि पूर्व में भी हर्ष दिवाकर द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता की घटनायें कि जा चुकी है।
इस पर मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कानून सबके लिये समान है। किसी भी स्तर के अधिकारी या कर्मचारी के साथ इस प्रकार की घटना बर्दाश्त नहीं की जायेगी और इसकी निष्पक्ष जाँच कराकर दोषी के खिलाफ कार्यवाही करायी जायेगी।
मण्डलायुक्त ने कहा कि नगर निगम की हड़ताल से आगरा का विकास अवरुद्ध होगा और सफाई व्यवस्था बाधित होगी। मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति और कर्मचारी नेताओं ने मण्डलायुक्त के सामने ही आन्दोलन जांच होने तक स्थगित करने की घोषणा की।

प्रतिनिधिमण्डल में विनोद इलाहाबादी, चौधरी महेंद्र सिंह फौजदार, श्याम कुमार करुणेश, सतीश शर्मा, सुन्दर बाबू चंचल, रेशम सिंह चाहर, मोहन गुलज़ार, सन्तोष डागौर, संजू चौहान, राजकुमार विद्यार्थी,पिन्टू लाल, सुनील पाथौर, संजय शाह, विनोद सिद्धार्थ, मनीष कुमार, मनीष चौहान, गुलशन, दयाल,पंकज करुणेश, दीपक कुमार आदि रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




