१५/१२/२०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड
गुजरात प्रदेश बनासकांठा ज़िले के अंबाजी के पास गब्बर रोड पर स्थित पाड़लिया गाँव में आज पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों–अधिकारियों पर आदिवासीयों द्वारा हमले की घटना की सामने आई है जिसमे कुछ पुलिस कर्मियों तथा बन विभाग के कर्मचारी घायल हुए है
अंबाजी के निकट पाड़लिया गाँव में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुँची वन विभाग की टीम के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद स्थानीय आदिवासियों के साथ झड़प हो गई। अपने जीवन-यापन के लिए पूर्वजों के समय से जंगल की भूमि पर खेती करते आ रहे है स्थानीय लोगों ने पहले वन विभाग की टीम और बाद में पुलिस टीम पर हमला किया।
इस घटना में पीआई आर. बी. गोहिल सहित पुलिस और वन विभाग के कई कर्मचारी एवं अधिकारी घायल हुए हैं।
विवादित वन भूमि के मुद्दे पर वन विभाग पुलिस सुरक्षा के साथ अतिक्रमण हटाने गए थे इसी कारण टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई
अब आदिवासीओ का कहना की एक इंच भी ज़मीन हम छोड़ने को तैयार नहीं हैं, इसलिए जहाँ-जहाँ वन भूमि का मामला सामने आएगा, वहाँ ऐसी घटनाएँ होती रहेंगी।
हर तहसील और ज़िले में विद्वान वकीलों की आवश्यकता पड़ेगी। सामाजिक संगठनों को इस मुद्दे पर सरकार के साथ चर्चा कर समाधान निकालना बहुत जरूरी है अन्यथा भविष्य में सरकार आदिवासियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर सकती है। अब आदिवासीओ के सांसद और विधायक इस घटना पर ध्यान दे कर सरकार से बात करनी चाहिए और उचित रास्ता निकलना चाहिए
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





