गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कपड़ा मार्केट्स के लिए (विशेष फायर सेफ्टी पॉलिसी) बनाने की पुरजोर से उठी मांग ( सी ए आई टी अध्यक्ष श्री चंपालाल बोधरा ने सूरत महानगर पालिका को दिया ठोस सुझाव

18/12/2025 टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास है

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के कपड़ा मार्केट्स के लिए “विशेष फायर सेफ्टी पॉलिसी” बनाने की पुरज़ोर मांग

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की Textile & Garment Committee ने सूरत महानगर पालिका (SMC) एवं अग्निशमन विभाग से सूरत के टेक्सटाइल मार्केट्स के लिए एक अलग, व्यावहारिक एवं क्षेत्रवार “विशेष फायर सेफ्टी पॉलिसी” शीघ्र लागू करने की पुरज़ोर मांग की है।

CAIT के टेक्सटाइल & गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन चम्पालाल बोथरा का कहना है कि सूरत के कपड़ा बाजारों की संरचना अन्य व्यावसायिक परिसरों से भिन्न है। संकीर्ण गलियाँ, बहुमंज़िला पुराने मार्केट, ग्राहकी के अभाव में कपड़ों का अत्यधिक स्टॉक और 24×7 व्यापारिक गतिविधियाँ—इन परिस्थितियों में सामान्य नियमों के बजाय कस्टमाइज्ड एवं व्यापार-अनुकूल नीति ही प्रभावी समाधान हो सकती है।

CAIT की प्रमुख मांगें एवं सुझाव

•   विशेष फायर सेफ्टी पॉलिसी का गठन:

टेक्सटाइल मार्केट्स के लिए अलग नीति बनाई जाए, जो कागजी न होकर धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो।

•   क्षेत्रवार सुरक्षा मानक:

हर मार्केट की भौतिक स्थिति और निर्माण काल को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवार (Area-wise) मानक निर्धारित किए जाएं।

•   मार्गदर्शन आधारित दृष्टिकोण:

नोटिस, सीलिंग या भारी जुर्माने से पहले फायर सेफ्टी विशेषज्ञों द्वारा ऑन-साइट तकनीकी मार्गदर्शन अनिवार्य किया जाए।

•   इलेक्ट्रिक सिस्टम का आधुनिकीकरण:

शॉर्ट-सर्किट से होने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए SMC एवं बिजली विभाग टेक्सटाइल जोन के पुराने बाहरी इलेक्ट्रिक नेटवर्क को प्राथमिकता से अपग्रेड करें।

•   संयुक्त समन्वय समिति का गठन:

SMC, अग्निशमन विभाग और व्यापारी संगठनों की स्थायी संयुक्त समिति बनाई जाए।

•   नियमित फायर ऑडिट:

सभी मार्केट्स में साल में दो बार फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच को नीति में शामिल किया जाए।

•   राजस्व का सुरक्षा में निवेश:

वेरा टैक्स एवं एक ही शॉप में डबल वेरा टैक्स ( मालिया)से प्राप्त राशि का एक निश्चित हिस्सा टेक्सटाइल मार्केट्स के फायर इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया जाए।

•   प्रशिक्षण एवं जागरूकता:

प्रत्येक मार्केट में नियमित फायर ड्रिल और कर्मचारियों के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए।

CAIT ने कहा कि सुरक्षा और व्यापार एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं।

यदि प्रशासन सख्त प्रशासक के बजाय मार्गदर्शक की भूमिका निभाए और व्यापारियों के साथ मिलकर काम करे, तो सूरत को देश का सबसे सुरक्षित और संगठित टेक्सटाइल हब बनाया जा सकता है।

“नीति बनेगी तो सुरक्षा भी होगी और व्यापार भी बचेगा।

सी ए आई टी अध्यक्ष श्री चंपालाल बोधरा

 

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    उत्तराखंड के चम्बोली जिले के थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग विस्तार में लगी भयंकर आग:: आग पर कंट्रोल करना हो रहा मुश्किल

    टी यन न्यूज 24 संवाद दाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश के चमोली जिले में थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में भीषण आग…

    गुजरात प्रदेश गृह विभाग ने ३७ आई पी एस अधिकारियों का विभिन्न जगहों पर किया तबादला राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए कदम

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में I P S अधिकारियों के तबादले किए गए राज्य सरकार द्वारा बड़े स्तर पर ट्रांसफर किए गए। जिसमें श्री शमशेर…

    Leave a Reply